{"_id":"631250bd0cc7187251653b82","slug":"hospital-sealed-after-woman-s-death-maharajganj-news-gkp4491786164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: महिला की मौत के बाद अस्पताल सील, संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: महिला की मौत के बाद अस्पताल सील, संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 03 Sep 2022 11:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:40 AM IST
सार
श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि अस्पताल संचालक अभिनव यादव निवासी सिरसियां के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी में महिला की मौत के बाद अस्पताल को सील करते स्वास्थ्य ?
- फोटो : MAHARAJGANJ
विस्तार
ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को निजी अस्पताल को सील कर दिया गया है। एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद टीम के साथ सियरहीभार अस्पताल पर पहुंचे। जांच के बाद संचालक पर केस दर्ज कराने के लिए अधीक्षक को निर्देशित किया। वहीं, पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी में बृहस्पतिवार को कथित डॉक्टर ने अपने निजी अस्पताल में पुरैना की रहने वाली कुसुम का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई तो गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने की बात कह कर उन्हें अपनी गाड़ी से ले जाने लगा।
विज्ञापन
महिला को गांव के बाहर ही छोड़कर कथित डॉक्टर फरार हो गया। इसके बाद महिला के परिवार के लोगों ने हरपुर तिवारी के सियरहीभार रोड पर स्थित हॉस्पिटल पर जाकर जमकर हंगामा किया। परतावल सीएचसी अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि अस्पताल संचालक अभिनव यादव निवासी सिरसियां के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।