फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   hospital

जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी सीटी स्कैन की सुविधा

Fri, 26 Jul 2019 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
hospital
महराजगंज जिला अस्पताल। - फोटो : MAHARAJGANJ
जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी सीटी स्कैन की सुविधा
विज्ञापन

मशीन लगाने के लिए भवन बनकर तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला अस्पताल में जल्द ही सीटी स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। सिटी स्कैन लगाने के लिए परिसर में भवन बनकर तैयार हो गया है। अब जल्द ही यहां मशीन लगाने के लिए आवश्यक कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं होने की वजह से मरीजों को दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। इससे मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। जाने-आने में परेशानी अलग से झेलनी पड़ती है। ऐसे में जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा हो जाने से मरीजों को इलाज में सुविधा होगी।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरबी राम ने बताया कि सीटी स्कैन के लिए भवन बनकर तैयार हो गया है। अगले सप्ताह से मशीन लगाने के लिए आवश्यक कार्य शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन लगाने वाली एचएलएल (हिन्दुस्तान लीवर लैटेक्स) कंपनी के लोगों से हुई वार्ता के मुताबिक अगस्त के अंतिम अथवा सितंबर के पहले सप्ताह से मरीजों के लिए सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो जाने की संभावना है। सीएमएस ने बताया कि हर माह करीब 15-20 ऐसे मरीज आते हैं, जिनका सीटी मरीज कराना जरूरी होता है। ऐसे मरीजों में हेड इंजरी, लकवा, सिर सामान्य से बड़ा होने, झटका आने, उल्टी, सीने व पेट में गंभीर बीमारी, हड्डी की समस्या से जुड़े मरीज शामिल हैं। उधर, लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में सीटी मरीज की सुविधा उपलब्ध हो जाने पर एक से डेढ़ हजार रुपये तक की बचत हो जाएगी।
विज्ञापन

------
कमेटी के निर्णय पर होगा सीटी मरीज
महराजगंज। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरबी राम ने बताया कि जिला अस्पताल में सीटी मरीज की सुविधा उपलब्ध हो जाने पर दबाव और बढ़ जाएगा, लेकिन यह जांच अस्पताल में गठित कमेटी के निर्णय पर ही होगा। सीएमएस ने कहा कि सीटी मरीज के लिए जिला अस्पताल में चिकित्सकों की एक कमेटी बनेगी। कमेटी मरीजों की स्थिति देखेगी। कमेटी जांच आवश्यक बताते हुए निर्णय लेगी तो मरीज को सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed