फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   hospital

सेहत में सुधार के लिए जिले में बनेंगे 67 आरोग्य केंद्र

Fri, 26 Jul 2019 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
hospital
सेहत में सुधार के लिए जिले में बनेंगे 67 आरोग्य केंद्र
विज्ञापन

विभाग की ओर से तैयार की जा रही सूची
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से 67 नए आरोग्य केंद्र खोले जाएंगे। केंद्र पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (कम्युनिटी हेल्थ स्टॉफ) की तैनाती भी की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी ब्लॉकों में आरोग्य केंद्र भवन के निर्माण के लिए सूची तैयार की जा रही है। जिले में वित्तीय वर्ष 2019-20 में 67 आरोग्य केंद्र खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्य मिला था, जिसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
बीते वित्तीय वर्ष में चिह्नित चार ब्लॉकों में 30 आरोग्य केंद्र खोलने के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस वर्ष मिले लक्ष्य को पूरा कराने की दिशा में भी जल्द पहल प्रारंभ होगी। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। सभी केंद्रों पर तैनाती के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले के सदर क्षेत्र में 12, परतवाल में 6, सिसवां में 10 तथा धानी में दो एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले के सदर क्षेत्र में 12, परतवाल में 6, सिसवां में 10 तथा धानी में दो आरोग्य केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। सभी केंद्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
केंद्रों पर ये सुविधाएं रहेंगी
जिले में बनने वाले आरोग्य केंद्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की देखरेख में सुगर, ब्लड प्रेशर, स्तन, मुंह व गर्भाशय के कैंसर आदि की जांच होगी। किसी गंभीर बीमारी के रोगी आते हैं तो इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। इसके अलावा मरीज को उपचार के लिए जरूरी सलाह भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed