{"_id":"5a7218eb4f1c1ba3268b7af5","slug":"hosalyanand-s-freshly-fragrance-reached-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम तक पहुंची हौसलानंद के हौसले की ‘खुशबू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम तक पहुंची हौसलानंद के हौसले की ‘खुशबू’
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
सीएम तक पहुंची हौसलानंद के हौसले की ‘खुशबू’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। फूलों की खेती कर ग्राम कसमरियां निवासी हौसलानंद न केवल रोजगार की अलख जगा रहे हैं, बल्कि तराई के फूलों की सुगंध प्रदेश के कई जिलों में फैला रहे हैं। फूलों की खेती करने वाले हौसला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ महोत्सव में अनुदान प्रमाण पत्र देकर हौसला बढ़ाया है। वहीं, बेहतर तरीके से फूलों का उत्पादन करने पर गोरखपुर के जिलाधिकारी ने भी गोरखपुर महोत्सव में हौसलानंद को सम्मानित किया है। इनकी बागवानी देखने के साथ ही बहुत से किसान फूलों की खेती के लिए टिप्स लेने आते रहे हैं।
दरअसल, नकदी खेती की राह चुनकर हौसलानंद ने बागवानी का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने पहले उद्यान विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर तकनीकी जानकारी ली। विभाग ने पाली हाउस के जरिए फूलों की खेती की राह दिखाई तो हौसलानंद उसी में रम गए। पाली हाउस के जरिए फूलों की खेती पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलने की जानकारी मिलने पर उनका मनोबल भी बढ़ा। उद्यान निरीक्षक विकास श्रीनेत ने बताया कि हौसला को समय - समय पर फूलों की खेती की तकनीकी जानकारी दी गई। इससे वह प्रोत्साहित हुए। जिला उद्यान अधिकारी भूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि पाली हाउस के लिए किसानों को लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।
किसान सब्जी, फल अथवा फूल की खेती के लिए पाली हाउस का निर्माण कराकर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।