फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hope of awakened development

25 हजार की आबादी में जागी विकास की उम्मीद

Tue, 22 Dec 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hope of awakened development
चौक बाजार स्थित गोरक्षनाथ मन्दिर। - फोटो : MAHARAJGANJ
25 हजार की आबादी में जागी विकास की उम्मीद
विज्ञापन

चौक बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देने से लोग गदगद
महराजगंज। जंगल से सटे कस्बा चौक बाजार अब नगर पंचायत घोषित हो चुका है। कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब छह गांव की 25 हजार की आबादी को शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे लोगों में खुशी है। चौक बाजार कस्बे में सभा को संबोधित करने सीएम योगी आदित्यनाथ आए थे। उन्होंने उस वक्त वादा किया था की चौक बाजार को नगर पंचायत बनाकर विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने वादे को पूरा करते हुए क्षेत्रवासियों को नए साल की सौगात दी है।
चौक बाजार के रामललित राव ने बताया कि चौक बाजार की आबादी दस हजार से अधिक है। नगर पंचायत बनने से विकास को गति मिलेगी। आसपास के गांव के लोगों को भी बेहतर सुविधा मिलेंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए साल की सौगात क्षेत्रवासियों को दी है।
विज्ञापन

वीरेंद्र राव ने कहा कि अब क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। पर्यटन के दृष्टि से इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। नगर पंचायत बनने से बेहतर सुविधा मिलेगी। घनश्याम वर्मा ने कहा कि नए साल में शहर जैसी सुविधा मिलने लगेगी। बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी जरूरतें बेहतर होंगी। यंत्री मद्धेशिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्रवासियों को खुशियों की सौगात दी है। अब इस पिछड़े क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। जंगल से सटा यह क्षेत्र विकास से दूर रहा है, लेकिन सीएम योगी ने नगर पंचायत का दर्जा दिलाकर क्षेत्रवासियों का सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को किया गया शामिल
महराजगंज। चौक बाजार के आसपास के गांवों को नगर में शामिल किया गया है। चौक, ओबरी, बरगदही बसंतनाथ, केवलापुर कला, धरमपुर, टेंगरहना व सोनाड़ी खास गांव को नगर पंचायत में शामिल किया गया है, जिसमें चौक के गाटा संख्या 371 से 1801 तक, धरमपुर के गाटा संख्या एक से 316 तक, टेंगरहना के गाटा संख्या एक से 146 तक व सोनाड़ी खास गांव के गाटा संख्या दो से 398 तक, ओबरी के गाटा संख्या 286 से 646 तक, बरगदही बसंतनाथ के गाटा संख्या 218 से 646 तक, केवलापुर कला के गाटा संख्या एक से 335 तक की परिधि शामिल है।

इसलिए प्रसिद्ध है चौक बाजार
सोहगीबरवां के जंगल से सटे चौक बाजार में गुरु गोरक्षनाथ मंदिर है। हर साल यहां खिचड़ी का मेला लगता है। सीएम योगी का इस क्षेत्र से विशेष लगाव है। यहां थाना, वन विभाग कार्यालय, महाविद्यालय, इंटर कॉलेज, निजी विद्यालय एवं अन्य संस्थान हैं।
चौक बाजार को अब नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है। शासन से मिले निर्देश के अनुसार जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
डॉ. उज्ज्वल कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed