फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Honored in the 70th State Secondary School Competition held in Gorakhpur

Maharajganj News: ताइक्वांडो में नीलू ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुईं क्वालीफाई

Mon, 05 Oct 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Honored in the 70th State Secondary School Competition held in Gorakhpur
प्र​शिक्षक के साथ ​खिलाड़ी नीलू।
महराजगंज। गोरखपुर के सहजनवा में चल रही 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महराजगंज की बेटी नीलू पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। नीलू ने न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता बल्कि राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भी उनका चयन हो गया।
विज्ञापन

तीन से सात अक्तूबर तक आयोजित प्रदेशीय प्रतियोगिता में नीलू पनियरा क्षेत्र स्थित हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज की ओर से प्रतिभाग कर रही हैं। अंडर-14 आयु वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में नीलू ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्हें ताइक्वांडो का प्रशिक्षण फराज अहमद दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले ही दिन जिले की खिलाड़ी को स्वर्ण मिलने से टीम के अन्य खिलाड़ियों का भी उत्साह बढ़ा है। प्रदेशीय प्रतियोगिता में महराजगंज से बालक और बालिका वर्ग के कुल 16 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। नीलू की सफलता को जिले की टीम के लिए मजबूत शुरुआत माना जा रहा है। महराजगंज जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने नीलू को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रामनगीना, क्रीड़ा खेल सचिव अजय श्रीवास्तव, रूप नारायण, अजीत गोविंद राव और डॉ. देवव्रत दुबे ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed