{"_id":"64764fa2aadfaa22ed0f5c54","slug":"honor-killing-police-accused-of-shielding-the-accused-maharajganj-news-c-7-1-187302-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग : पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप, महिलाओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग : पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप, महिलाओं ने लगाया जाम
Wed, 31 May 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 31 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
परसामलिक थाने के सामने नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग को जाम करते ग्रामीण।संवाद
फोटो
आदित्य की हत्या के मामले पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा मलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी निवासी 22 वर्षीय आदित्य साहनी की दो सप्ताह पहले गांव में पेड़ से लटका शव मिला था। पुलिस की जांच में मामला ऑनर किलिंग का बताया गया था। इस मामले में पुलिस कथित प्रेमिका के पिता और उसके बड़े भाई को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस अन्य आरोपियों को बचा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह पीड़ित परिवार की महिलाओं ने थाने के सामने सड़क जाम कर दिया। जाम सुबह आठ से 8:30 बजे तक रहा। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह महिलाओं को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, आदित्य साहनी की 13 मई की सुबह गांव के काली मंदिर गेट के पास चंदन के पेड़ से शव लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस की विवेचना में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट महिलाओं ने मंगलवार की सुबह सड़क को जाम कर दिया। उन्होंने अन्य आरोपियों को पुलिस पर बचाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मामले में दो आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया था। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई से असंतुष्ट महिलाओं को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। कार्रवाई निष्पक्ष ढंग से की गई है।