{"_id":"6656e808e43deccf4a004f08","slug":"home-minister-amit-shah-addressed-a-public-meeting-in-maharajganj-2024-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LS Poll: महाराजगंज में बोले अमित शाह, पाक के एटम बम से डरती थी कांग्रेस, मोदी देते हैं मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Poll: महाराजगंज में बोले अमित शाह, पाक के एटम बम से डरती थी कांग्रेस, मोदी देते हैं मुंहतोड़ जवाब
Wed, 29 May 2024 02:02 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 29 May 2024 02:02 PM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि पाक के एटम बम से ड़रने वाली कांग्रेस के हाथों में देश सुरक्षित रहेगा या पाक को मुंहतोड़ जवाब देने वाले नरेंद्र मोदी के हाथों में, फैसला आप सभी करना है।
विज्ञापन
मंच पर गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को महराजगंज जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि पाक के एटम बम से ड़रने वाली कांग्रेस के हाथों में देश सुरक्षित रहेगा या पाक को मुंहतोड़ जवाब देने वाले नरेंद्र मोदी के हाथों में, फैसला आप सभी करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 4 जून को भाजपा 400 पार करने का काम करेगी। पांच चरणों में ही भाजपा बहुमत से आगे है। छठवे व सातवें चरण में 400 पार होने जा रहा है। देश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। कांग्रेस के राहुल बाबा 40 सीट पर सिमट जाएंगे और दूसरे शहजादे की साइकिल चार पर खडी हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पीएम मोदी पर आज तक एक पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। पीएम मोदी ने देश को आगे ले जाने का काम किया है। तभी तो देश की जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के पास पीएम का कोई चेहरा नहीं है। कोरोना में पीएम मोदी ने शानदार काम किया जबकि कांग्रेस ने इस देश को बांटने का काम किया है। इस गठबंधन के चहेरों को आप देंखेंगे तो भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आयेगा।
12 लाख करोड का घोटला करने वाली इस इंडी गठबंधन के ही नेताओं ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी। 70 सालों तक कांग्रेस मंदिर को लटकाए रखा, लेकिन मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाकर हम सबकी आस्था का सम्मान किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी, विधायक प्रेस सागर पटेल, जयमंगल कन्नौजिया, ज्ञानेन्द्र सिंह, ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय आदि मौजूद रहें।