{"_id":"69e93411210de24ee701dadd","slug":"home-guard-recruitment-exam-will-be-held-in-11-centres-in-six-shifts-for-three-days-maharajganj-news-c-206-1-go11002-175855-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन दिन छह पालियों में 11 केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन दिन छह पालियों में 11 केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में 25 से 27 अप्रैल तक होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा 2025 का आयोजन जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में होगी। कुल छह पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 25920 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रत्येक पाली में 4320 विद्यार्थियों की परीक्षा संपन्न होगी।
पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तो दूसरे शिफ्ट की परीक्षा शाम 3 बजे से पांच बजे तक आयोजित होगी। बुधवार डीएम संतोष कुमार शर्मा ने शुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए पूरी हुई तैयारियों की समीक्षा के बाद शुचिता निर्धारण के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर जिम्मेदारी बांटी।
होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम ने परीक्षा से पहले सभी 11 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया। कहा प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी की मानिटरिंग परीक्षा के 24 घंटे पहले प्रभावी कर दी जाए और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र पर बिजली, पानी, छाया और अन्य जरूरी इंतजाम जांच लें जो भी कमी हो उसे दुरुस्त कराएं। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगी जिनकी ड्यूटी शिफ्टवार रहेगी जिससे कोई असुविधा न हो। परीक्षा केंद्र के निकट ही क्लाक रूम के प्रबंध किए जाएं जिससे अभ्यर्थियों को अपना सामान जैसे बैग मोबाइल इत्यादि रखने में असुविधा न होने पाए और यह पूरी तरह सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
शुचिता के पुख्ता इंतजाम, सोशल प्लेटफार्म की निगरानी : होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शुचिता के मानक निर्धारित कर दिए गये हैं। एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि प्रत्येक केद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के भीतर बायोमेट्रिक जांच के बाद ही दाखिल होने दिया जाएगा। अभ्यर्थी किसी प्रकार का ब्रेसलेट या आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र के भीतर नहीं जाने पाएंगे सिर्फ विवाहित महिलाएं मंगलसूत्र पहनकर जा सकेंगी। साइबर सेल को अलर्ट किया गया गया है कि सतत निगरानी सोशल प्लेटफार्म पर रखें जिससे किसी तरह की अफवाह इत्यादि न फैलने पाए।