{"_id":"6150aa758ebc3e09f0590d41","slug":"home-gard-died-in-accident-maharajganj-news-gkp410719667","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की वाहन की चपेट में आकर मौत
कोल्हुई (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के लोटन मार्ग पर स्थित जिगिनिहा के पास ड्यूटी पर बाइक से जा रहा 40 वर्षीय होमगार्ड अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस खबर को सुनकर घर व परिजनों में चीख- पुकार मच गई।
इस हादसे की सूचना पाकर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र ग्राम सभा बड़गो टोला नउआडीह निवासी होमगार्ड अनिरुद्ध यादव शनिवार देर रात करीब 9 बजे बृजमनगंज थाने पर ड्यूटी करने पैदल जा रहे थे। अभी वह लोटन मार्ग पर जिगिनिहा के पास पहुंचे ही थे कि उसी दौरान वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज कराने के बाद घर चले आए रात अचानक तबीयत बिगड़ गई और परिजन इलाज के लिए सिद्धार्थनगर ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष गुलाब यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।