{"_id":"69b70e26d15705d072088704","slug":"home-delivery-in-cities-queues-for-gas-cylinders-in-villages-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-173382-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शहर में होम डिलीवरी....गांवों में गैस सिलिंडर के लिए लग रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शहर में होम डिलीवरी....गांवों में गैस सिलिंडर के लिए लग रही लाइन
विज्ञापन
नौतनवा स्थित गैस एजेंसी कार्यालय पर बुकिंग कराने को खड़ी लोगों की भीड़।
गैस सिलिंडर के लिए लोग परेशान, एजेंसियों का लगा रहे चक्कर, मिल रहा आश्वासन
बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर
महराजगंज। रसोई गैस की किल्लत के बीच लोग गैस सिलिंडर के लिए खास परेशान हैं। प्रशासन ने शनिवार को व्यवस्था में सुधार करते हुए बुकिंग गैसों की होम डिलिवरी की सुविधा शुरू की थी। शहर में होम डिलीवरी तो की जा रही है लेकिन गांवों में लोग लंबी लाइन लगा रहे हैं। इसके बाद भी जिसे गैस नहीं मिल रही है वह सिस्टम को कोसते हुए अगले दिन और पहले आने का प्लान बनाते हुए लौट रहे हैं।
प्रशासन की सतर्कता से शहर में गैस सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था कुछ हद तक सुधर गई है। इसके बावजूद आने वाले दिनों में गैस की किल्लत से बचने के लिए लोग एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। रविवार को मेसर्स महराजगंज एजेंसी पर मिलीं सुनीता ने बताया कि 10 दिन पहले ही बुकिंग कराई थी लेकिन अभी तक गैस नहीं पहुंची। जबकि मनोज ने बताया कि कई बार नंबर लगाने के बाद भी मैसेज नहीं आ रहा है। एजेंसी पर पहुंचने पर केवाईसी कराने के लिए कहा जा रहा है। इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
महराजगंज गैस सर्विस एजेंसी के संचालक चंद्रजीत भारतीय ने बताया कि बुकिंग के अनुसार लोगों को गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी की जा रही है। पहले बुकिंग वालों को गैस का घर-घर वितरित किया जा रहा है। जिन लोगों ने केवाईसी नहीं कराई है उनको दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
दिक्कत बढ़ी तो याद आया पास बुक
इस्राइल, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से पहले लोगों को घर बैठे आसानी से गैस मिल जाता था। हॉकर बिना कहे गैस सिलिंडर लाकर घर-घर पहुंचा देते थे। इस वजह से लोगों को गैस के पासबुक की जरूरत नहीं पड़ती थी। गैस की किल्लत शुरू होने के बाद जैसे ही बुकिंग की व्यवस्था को लागू किया गया लोग अपने पासबुक खोजने लगे। लोग एजेंसी पहुंच रहे हैं तब पता चल रहा है कि उन्होंने अभी तक केवाईसी नहीं करवाई है। इस वजह से उनके मोबाइल पर मैसेज नहीं जा रहा है या फिर जिस नंबर को उन्होंने केवाईसी के समय दिया था वह बदल दिया है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। कुछ लोगों का तो पासबुक ही नहीं मिल रहा है।
महराजगंज हाट में घरेलू गैस का हो रहा प्रयोग
कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने के कारण महराजगंज हॉट में कुछ दुकानें बंद हो गई हैं। इसकी वजह से दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। इसके अलावा जो दुकानें चल रही हैं वह रसोई गैस सिलिंडर से चल रही हैं। लोग सिलिंडर के लोग परेशान हैं।
कोट्
पांच दिन पहले गैस की बुकिंग कराया था। मैसेज नहीं आया है। उसी को ठीक कराने के लिए एजेंसी पर आया हूं।
रामबली, चौपरिया
-- -- -- -- -- -- -- --
एक हफ्ते पहले गैस बुक कराया था। अभी तक घर नहीं पहुंचा है इसके चलते दिक्कत हो रही है।
अवनीश, कोतवाली
रसोई गैस के लिए काम छोड़ लगा रहे लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। कस्बे के सबया स्थित सिंह गैस एजेंसी के गोदाम के सामने रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए भोर से महिला और पुरुषों की लंबी लाइनें लग जा रही हैं। फिर भी अधिकतर उपभोक्ताओं के हाथ निराशा ही लग रही है। वह बिना गैस के ही घर वापस लौटने को विवश हैं। लोग अपने काम छोड़कर लाइन में लग रहे हैं। इससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।
रविवार को भी सिसवा के सबयां स्थित रसोई गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं का तांता लगा हुआ था उमस और गर्मी से लोग बेहाल दिखे। फिर भी लोग लाइन खड़े रहे। लाइन में लगे मुकेश, राम सजीवन उमेश, राधेश्याम, सावित्री, करिश्मा, अनुराधा, कमलावती, सुग्रीव, रामकेवल ने बताया कि गैस खत्म हो गई है खाना बनाना मुश्किल हो गया है। महंगी लकड़ी खरीद कर खाना बनाना पड़ रहा है। घर की महिलाएं गर्मी में चूल्हा फूंककर परेशान हो रही हैं। पुरुष भी अपना काम धंधा छोड़कर लाइन में लगे हुए हैं। इससे परिवार की आजीविका प्रभावित हो रही है।
गैस स्टोर करने की होड़ में बढ़ी समस्या
सिंह गैस एजेंसी के प्रोपराइटर कमलेश सिंह ने बताया कि सरकार के पास रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। रोजाना सिलिंडर लदी गाड़ियां गोदाम में आ रही हैं। त्योहारी सीजन में गैस सिलिंडरों की मांग भी बढ़ जाती है। होली का पर्व बीता है रमजान का महीना चल रहा है। ईद और नवरातन पर्व भी आने वाले हैं इसके कारण खपत भी बढ़ गई है। युद्ध के कारण देश में गैस सिलिंडर खत्म होने की अफवाह से ऐसा माहौल बना दिया गया है कि उपभोक्ता स्टोर करने में लग गए हैं। इस वजह से किल्लत हो रही है। सिंह गैस एजेंसी के पास 25 हजार डबल गैस सिलिंडर वाले उपभोक्ता है। पहले दो से तीन दिन में गाड़ी आती थी पर इधर लगातार प्रतिदिन 504 सिलिंडर की आपूर्ति हो रही है। नौ से 15 मार्च के बीच 3,424 सिलिंडर उपभोक्ताओं में बांटे गए हैं। भीड़ को देखते हुए एजेंसी ने नियम बनाया है कि किसी भी उपभोक्ता को बुकिंग कराने की तिथि से दो दिन बाद गैस कि आपूर्ति दी जाएगी। इस नियम से भीड़ कम होगी।
वर्जन
रसोई गैस की किल्लत बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है। मैं ई-रिक्शा कंपनी में काम करता हूं। कई दिनों से गैस लेने जाता हूं पर गैस नहीं मिल पा रही है। काम नहीं करने से मैं दिहाड़ी नहीं कमा पा रहा हूं।
-अजय रावत, शाहूजी नगर, सिसवा बाजार
-- -- --
रसोई गैस लेने के चक्कर में खेती-बाड़ी का काम प्रभावित हो रहा है। यहां लोगों का मुख्य जीविकोपार्जन का साधन कृषि है। खेतों में गन्ना बुआई, सरसों मसूर निकालने का सीजन है पर गैस लेने के आगे खेती के ये ज़रूरी काम पीछे रह जा रहे हैं।
-निखिल मद्धेशिया, सबयां, सिसवा बाजार