फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Home delivery improves the situation, commercial shortage persists

Maharajganj News: होम डिलीवरी से सुधरे हालात, कॉमर्शियल की किल्लत बरकरार

Wed, 18 Mar 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Home delivery improves the situation, commercial shortage persists
शहर से गांव तक सामान्य होने लगी स्थिति, कॉमर्शियल सिलिंडर का अभी नहीं हो रहा वितरण
विज्ञापन

कॉमर्शियल सिलिंडरों का अभी भी नहीं हो रहा है वितरण, रोजाना 200 कॉमर्शियल सिलिंडरों की मांग
महराजगंज। घर-घर गैस सिलिंडर वितरित होने से लोगों को काफी राहत मिली है। शहर में दिक्कत काफी कम हो गई है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी परेशानी बनी हुई है। स्थिति सामान्य हो रही है। अब गैस एजेंसियों पर भी उपभोक्ताओं की कतार छोटी हो रही है। हांलाकि कॉमर्शियल सिलिंडर का वितरण नहीं होने से होटल, ढाबे, फास्ट फूड और रेस्तरां के संचालकों की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही इसका भी वितरण शुरू हो जाएगा। जनपद में रोजाना 200 कॉमर्शियल सिलिंडरों की मांग है। बुकिंग से जुड़ी समस्याएं अभी भी सामने आ रही हैं।
मंगलवार को महराजगंज गैस सर्विस के एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी। लोग बुकिंग और डिलीवरी से संबंधित कई तरह की शिकायतें लेकर पहुंचे थे। कोई डिलीवरी का मैसेज आने के बाद भी गैस नहीं मिलने से परेशान था तो कोई बुकिंग का मैसेज नहीं आने से। सबसे अधिक संख्या बुकिंग न होने से परेशान होने वालों की रही। कर्मचारियों ने उनकी समस्याओं का समाधान किया, जिनकी केवाईसी करनी थी उनकी केवाईसी की और संबंधित लोगों का मोबाइल नंबर अपडेट किया। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

गैस एजेंसी पर पहुंचीं शास्त्रीनगर निवासी नीतू ने बताया कि मोबाइल पर मैसेज आ गया था लेकिन अभी तक घर पर सिलिंडर डिलीवर नहीं हुआ है। यहां पर पहुंचने पर बताया गया कि जल्द गैस सिलिंडर भिजवा दिया जाएगा। वहीं कोतवाली निवासी अतुल ने बताया कि समस्या से बचने के लिए केवाईसी कराने आया हूं। ताकि भविष्य में दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि लोग अफवाह के चलते गैस के लिए भीड़ लगा दे रहे हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को करीब 1700 गैस की बुकिंग हुई। जिन लोगों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है और नौ माह से गैस सिलिंडर नहीं लिया है उनको दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल-रेस्तरां में परेशानी बरकरार
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति से प्रभावित होटल व रेस्तरां मंगलवार को भी बंद रहे। इसके अलावा फास्ट फूड और चायपानी की दुकानें भी प्रभावित रहीं। दुकानदारों ने जल्द से जल्द कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।

कंट्रोल रूम में आईं 60 शिकायतें
कंट्रोल रूम में उपभोक्ताओं की शिकायतें आईं। यहां पर ज्यादातर उपभोक्ताओं की बुकिंग न होने, मैसेज न आने की रही। सप्लाई इंस्पेक्टर ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को सात बजे तक 60 शिकायतें आई हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।
वर्जन
स्थिति सामान्य है। जनवरी माह में करीब 9 से 10 हजार गैस का वितरण होता था। मार्च में भी नौ हजार सिलिंडर वितरित किए जाएंगे। ओटीपी के माध्यम से गैस का वितरण किया जा रहा है। नौ माह से जिन लोगों ने गैस नहीं लिया उनको दिक्कत हो रही है।
-एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
----------------
गोदाम से ही वितरण की मांग को लेकर किया चक्का जाम
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में मंगलवार को गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। होम डिलीवरी की बात पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने गोदाम से ही गैस सिलिंडर के वितरण की मांग को लेकर चक्कर जाम कर दिया। इसके बाद गोदाम से गैस वितरण शुरू होने के बाद लोग सड़क से हटे।
जानकारी के अनुसार, नौतनवा गैस एजेंसी में एक ट्रक स्थानीय कस्बे में गैस किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार की सुबह दो दिन बाद गैस की गाड़ी आने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गैस गोदाम की ओर दौड़ पड़ी। यहां कर्मचारियों द्वारा गैस होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की बात कहे जाने पर उपभोक्ता आक्रोशित हो उठे और हाईवे पर उतर चक्का जाम कर दिया। हाईवे पर लोगों का आक्रोश देखते ही वाहनों के पहिए थम गए। अफरा-तफरी के बीच जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। करीब आधे घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद भी जब लोग सड़क से नहीं हटे तो मजबूरन गोदाम से ही गैस वितरित कर किसी तरह जाम समाप्त कराया गया।

अधिवक्ताओं को तहसील में ही मिली गैस
नौतनवा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदर्शन पर उतरे अधिवक्ताओं को मंगलवार की सुबह तहसील परिसर में ही गैस उपलब्ध कराया गया। बता दें कि पिछले एक सप्ताह के बीच अधिवक्ताओं ने दो बार अधिकारियों को पत्र सौंपने के साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहकर भी अपना आक्रोश व्यक्त किया था। इतना ही नहीं मंगलवार को सिलिंडर न मिलने की स्थिति में चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी थी। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम नवीन प्रसाद ने मंगलवार को तहसील परिसर में ही अधिवक्ताओं में गैस का वितरित कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed