फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Holika was burnt at 1910 places in the district.

Maharajganj News: जनपद में 1910 स्थानों पर जली होलिका

Tue, 03 Mar 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Holika was burnt at 1910 places in the district.
शहर में जलाई गई होलिका।
महराजगंज। होली को लेकर जनपद में उत्साह का माहौल रहा। सोमवार को जिले में 1910 जगहों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। होलिका दहन मुख्य रूप से देर रात तक चला, जिसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में गांधी नगर, टेढ़वा कुटी, शिवनगर, सुभाष नगर, अमरुतिया सहित अन्य कई वार्डों में होलिका दहन का आयोजन किया गया। स्थानीय निवासियों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार होलिका की पूजा-अर्चना की और फिर विधिवत अग्नि प्रज्वलित कर सम्मत को जलाया। इस दौरान लोग होली के गीत गाते हुए उत्सव मना रहे थे। ग्रामीण इलाकों में भी गांव-गांव होलिका दहन हुआ, जहां लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर इस त्योहार की खुशियां मनाते नजर आए।
विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने सभी 1910 होलिका दहन स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया। हर स्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे और हर मूमेंट की जानकारी कंट्रोल रूम को देते रहे। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि होलिका दहन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल लगाया गया और लगातार निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की सतर्कता से पूरा होलिका दहन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रहा। कोई बड़ी घटना नहीं हुई। लोग खुशी-खुशी होली के इस पारंपरिक आयोजन में शामिल हुए। अब बुधवार को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा, जिसके लिए भी पुलिस अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed