फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Holi celebrated peacefully

Maharajganj News: शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई रंग होली

Fri, 06 Mar 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrated peacefully
फोटो कैप्शन : नौतनवा में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा होली की बधाई देते एवं सेल्फी लेते लोग।  
दिन भर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा गले मिले लोग, बडे-बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

महाराजगंज। समूचे जिले में बुधवार को रंग और उमंग का त्योहार होली शांतिपूर्ण ढंग से उत्साहपूर्वक मनाया गया। दिन भर लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल गले मिलकर होली की बधाई देते रहे। लोगों ने बड़ों के पैर छू कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दो बजे के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर होली की बधाई दी। देर रात तक बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।
महराजगंज शहर में स्वच्छ रहे, स्वस्थ रहें, मस्त रहें टीम ने बैंड बाजा के साथ बड़े धूमधाम से होली उत्सव मनाया। बिस्मिल नगर, आजाद नगर, शास्त्री नगर, चिऊरहा के वार्डों में घूम-घूमकर होली खेली। टीम में हर व्यक्ति नाचने में मशगूल रहा। टीम में मुख्य रूप से लालजी गुप्ता, रामसेवक साहू, डॉक्टर जेपी यादव, अनिल कुमार गुप्ता एडवोकेट समेत तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन

22वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज परिसर में कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के नेतृत्व में रंगों का पर्व होली अत्यंत हर्षोल्लास, सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में उल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के समस्त अधिकारी, अधीनस्थ कार्मिक तथा उनके परिवारजन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को रंग एवं अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल के संदीक्षा परिवार ने वार्षिक कैलेंडर के अंतर्गत गुजिया प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें परिवार की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्रदान किया गया, जिन्हें संदीक्षा परिवार की अध्यक्षा ऋचू ठाकुर ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के समापन पर कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, महाराजगंज परिसर में महाराणा प्रताप योग परिवार बिस्मिल नगर की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कहा कि होली का त्योहार भारतीय परंपराओं को जीवंत करके उसमें उमंग भरने का काम करता है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अजय मोहन भास्कर, राजेंद्र पटेल, रमाशंकर गुप्त, योगगुरु संजय पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। योगी आलोक सूर्या ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार पटेल ने किया, जिसमें रुखसार बेगम और गुलाम हुसैनी की टीम की ओर से प्रस्तुत कव्वाली ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। वहीं राकेश अग्रहरी ने एक हास्य कविता प्रस्तुत कर सबकी वाहवाही लूटी। इस बार कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण फूलों की होली रही। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष पंकज विश्वास ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष बलराम निगम, देवेश कुमार पांडे, सुधाकर, एडवोकेट, राजेश पटेल, इं मनोहर प्रजापति समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विकास खंड मिठौरा सेमरा, भागाटार्, पतरेंगवा, जगदौर, रामपुरमीर, हरखोड़ा, बरवां सोनिया, भागाटार, कुइयां कंचनपुर, मधुबनी, मोरवन, बसवार, बरोहिया, हरखोड़ा, हरिहरपुर, पकड़ियार बुजुर्ग, सिंदुरिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार मनाया गया। हर ओर रंगों की बौछार होती रही।
लोगों ने गिले-शिकवे भूल कर एक दूसरे से प्रेमपूर्वक गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिंदुरिया थाने की पुलिस थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हुड़दंगियों पर नजर रखे हुए थी।सिंदुरिया थाना क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह से ही बच्चों और युवकों की टोलियां रंगों से होली खेलने के लिए निकल पड़ी और एक दूसरे के घर जाकर रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपजिलाधिकारी फरेंदा, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी फरेंदा क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायजा लेते रहे। बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण होली का त्योहार संपन्न हुआ।

फगुआ पर फरूआही नृत्य देख लोग हुए भाव-विभोर



परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी में रामदेव की फरूआही टीम ने होली पर्व पर फगुआ गीत पर नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। फरूआही नृत्य देखकर लोग भावविभोर होकर झूमने लगे। जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत सेखुआनी चौराहे व गांव तथा शंकरपुर व नौडिहवा में होली पर्व पर होली गीत (फगुआ) पर कलाकारों ने फरूआही नृत्य कर लोगों को पुरानी रीति-रिवाजों की याद दिलाई। फरूआही टीम ने पूरे गांव में घर-घर जाकर होली गीत पर नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान जितेन्द्र कुमार वर्मा, हेमेंद्र कुमार कन्नौजिया, सुधीर मिश्रा, सोनू मिश्रा, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed