फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   HIV screening will also be done at health wellness centers

Maharajganj News: हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर भी होगी एचआईवी की स्क्रीनिंग

Wed, 19 Feb 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 19 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
HIV screening will also be done at health wellness centers
महराजगंज। जिले के अब सभी हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर एचआईवी स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दिशा में सीएचओ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और रोकथाम सुनिश्चित करना है। ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान में 192 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हैं। इन सभी केंद्रों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें और उन्हें एचआईवी स्क्रीनिंग जांच के लिए प्रेरित करें। इसके तहत गर्भवती महिलाओं, उच्च जोखिम समूहों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की एचआईवी जांच को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब हेल्थ वेलनेस सेंटरों की भूमिका को और मजबूत किया जा रहा है। एचआईवी जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए स्क्रीनिंग एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed