{"_id":"69a9e62dd73cc2ad6902b018","slug":"hindus-and-muslims-played-holi-together-in-a-sensitive-village-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-172766-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संवेदनशील गांव में हिंदू- मुसलमानों ने मिलकर खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संवेदनशील गांव में हिंदू- मुसलमानों ने मिलकर खेली होली
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील ग्राम सभा बड़हरा बरईपार में बुधवार को होली के अवसर पर गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर मिसाल देखने को मिली। रमजान के पावन महीने के बावजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाईचारे और सौहार्द का परिचय देते हुए हिंदू समाज के साथ मिलकर होली खेली और एक-दूसरे को बधाई दी।
गांव में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। रंग और गुलाल के बीच लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह की मौजूदगी में ग्राम प्रधान हेसामुद्दीन और पूर्व प्रधान प्रतिनिधि पंकज जायसवाल ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां बांटी और अमन-चैन बनाए रखने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान हेसामुद्दीन ने कहा कि बड़हरा बरईपार हमेशा से आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहार लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। गांव में सौहार्द की परंपरा आगे भी कायम रहेगी। वहीं पूर्व प्रधान प्रतिनिधि पंकज जायसवाल ने कहा कि होली और रमजान जैसे पर्व आपसी सम्मान और एकता का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है लेकिन सबसे बड़ी जिम्मेदारी समाज की होती है। बड़हरा बरईपार के लोगों ने आपसी एकता का जो उदाहरण पेश किया है, वह अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक है।