फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   hindu yuva vahini protest

अवैध निर्माण के खिलाफ हियुवा का विरोध

Wed, 29 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज Updated Wed, 29 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
hindu yuva vahini protest
व‌िराेध - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। लेहड़ा दुर्गा मंदिर मार्ग पर बरगाहपुर गांव के समीप एक अन्य समुदाय द्वारा सड़क व ग्राम सभा की जमीन पर अवैध निर्माण कराए जाने के खिलाफ हियुवा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध किया।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। हियुवा के कार्यकर्ताओं ने पुन: निर्माण कार्य होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

बृजमनगंज क्षेत्र के बरगाहपुर के समीप दुर्गा मंदिर मोड़ पर कब्रिस्तान के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान करीब एक माह पहले उपजे विवाद में हियुवा के जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा के साथ कई लोगों ने अवैध निर्माण व सड़क के जमीन पर निर्माण की शिकायत एसडीएम व उच्चाधिकारियों से की थी।
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय पुलिस द्वारा निर्माण कार्य को रोक दिया गया था। इसमें 24 जून को एसडीएम के आदेश पर पैमाइश का कार्य भी हुआ था। लेकिन जितेंद्र शर्मा ने पक्षपात का आरोप लगा कर निष्पक्ष पैमाइश के लिए पीडब्ल्यूडी से भी मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी के लिए मंगलवार को चंकबंदी विभाग के कानूनगो हरिहर यादव, लेखपाल विजय कुमार व पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता जेपीएन पांडेय व अवर अभियंता सुग्रीव प्रसाद, अष्टभुजा मिश्रा व पुलिस विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जमीन का पैमाइश करने के बाद टीम ने पीडबल्यूडी की जमीन को छोड़ कर निर्माण कार्य कराए जाने की बात कही गई।

जिस पर संबधित पक्ष मानने को तैयार नहीं था। 
इस दौरान सतीश गौड़, कृष्ण मुरारी, दीपक, भोला गुप्ता, बबलू गौड़, अमित सिंह, दीनबंधु, मनोज यादव, सत्यम अग्रहरी, विष्णु सागर आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed