{"_id":"68d3f2c5eb9a8e1ad60cff33","slug":"himachal-maurya-excelled-in-the-speech-competition-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-160395-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भाषण प्रतियोगिता में हिमांचल मौर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भाषण प्रतियोगिता में हिमांचल मौर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
Wed, 24 Sep 2025 07:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को निबंध और भाषण प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और समर्पण की भावना के साथ समाज में कचरा प्रबंधन और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि एनएसएस का मूल लक्ष्य युवाओं में राष्ट्र सेवा और राष्ट्रीयता का भाव जागृत करना है। विशिष्ट अतिथि समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार सोनकर ने एनएसएस के उद्देश्यों और छात्रों के व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मिथलेश कुमार चौधरी ने की। निबंध प्रतियोगिता का विषय कचरा प्रबंधन रखा गया, जिसमें कुल 76 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मानसी पटेल ने प्रथम, दिव्यांसु जायसवाल ने द्वितीय और दिवाकर वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में हिमांचल मौर्य, विनय साहनी और पूर्णिमा चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्राची कुशवाहा ने किया। जबकि अतिथियों का स्वागत डॉ. पीयूष कुमार जायसवाल ने किया। इस मौके पर डॉ. मिथलेश कुमार चौधरी ने उपस्थित लोगों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।