फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   High tension wire fell on the pole...power went off

Maharajganj News: पोल पर गिरा हाईटेंशन तार...बिजली गुल

Tue, 05 May 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
High tension wire fell on the pole...power went off
कोल्हुई में आंधी-पानी में गिरा पोल।  
अड्डा बाजार। सोमवार को दोपहर 12:35 बजे पश्चिम दिशा से छाई काली घटा से अंधेरा छा गया। कुछ ही देर में तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। इससे क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई। बारिश थमने के बाद बिजलीकर्मी आपूर्ति दुरुस्त करने में जुट गए। खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। कर्मचारियों के अनुसार, कौलही में नईकोट के पास 33 हजार केवीए हाईटेंशन तार पर पोल और पेड़ गिर गए। महुआरी के पास इंसुलेटर पंचर होने से हाईडिल की मेन लाइन ब्रेकडाउन हो गई। वहीं बरवांखुर्द गांव के बुढ़िया माई स्थान के पास 11 हजार केवीए पोल जमींदोज हो गया। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा के अनुसार, संपतिहां ट्रांसमिशन से अड्डा हाइडिल तक जुड़ा 33 केवीए हाईटेंशन तार पोल आंधी में डैमेज होने से ब्रेक डाउन हो गया था। उसे दुरुस्त कर लिया गया है। उसके बाद हाईडिल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जुड़े प्रभावित तार पोल पता करके ठीक करने में जुटे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed