{"_id":"648e11146e003c6ed7046dd9","slug":"high-blood-pressure-still-female-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-311-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ब्लड प्रेशर हाई, फिर भी महिला का कर दिया ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ब्लड प्रेशर हाई, फिर भी महिला का कर दिया ऑपरेशन
Sun, 18 Jun 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित पति का आरोप- जब स्वास्थ में नहीं हुआ सुधार कराने लगे झाड़-फूंक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में चौकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित ने अस्पताल संचालक पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का ब्लड प्रेशर हाई होने के बावजूद रुपये के लिए ऑपरेशन कर दिया गया। इससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। जब इलाज से बीमारी दूर नहीं कर पाए तो झाड़-फूंक शुरू करा दिया। इस मामले में पीड़ित ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
किशनपुर टोला पिपरडाढा निवासी ओम प्रकाश प्रजापति ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि पत्नी सुनीता देवी के बच्चेदानी में गांठ की शिकायत थी। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी एक व्यक्ति राजाबारी में उसे निजी अस्पताल ले गया। तमाम सुविधाओं का हवाला देकर पत्नी सुनीता देवी को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। शुरुआत में ब्लड प्रेशर की जांच की तो हाई बताया। मैंने डॉक्टर को ऑपरेशन न करने की बात कही। डॉक्टर ने मेरी बातों अनसुना कर पत्नी के बच्चेदानी का ऑपरेशन कर दिया।
एक जून को जब पत्नी की हालत गंभीर हो गई तो अस्पताल संचालक इसे जादू-टोना कहकर झाड़-फूंक करने लगा। मरीज की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ने देख अस्पताल संचालक ने गोरखपुर एक परिचित अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया। ओम प्रकाश ने आरोप लगाया कि गोरखपुर स्थित अस्पताल में प्रतिदिन का 18 हजार रुपये चार्ज लिया जाता रहा। नौ दिन अस्पताल में इलाज के बावजूद स्वास्थ में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद पत्नी घर ले आया। अस्पताल की लापरवाही से पत्नी को ब्रेन हैमरेज हो गया है। बरगदवा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।