{"_id":"662ae8f66f2e6d609606c024","slug":"helloi-am-dm-i-have-to-come-to-vote-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120914-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हेलो...मैं डीएम बोल रहा हूं, मतदान करने आना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हेलो...मैं डीएम बोल रहा हूं, मतदान करने आना है
Fri, 26 Apr 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
-डीएम ने स्वीप कंट्रोल रूम और लोगो का किया उद्घाटन, लखनऊ में रह रहे बागापार के अजय से की बात, मतदान का किया अनुरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बृहस्पतिवार को स्वीप कंट्रोल रूम और लोगो का उद्घाटन किया। उन्होंने लखनऊ में रह रहे बागापार निवासी अजय यादव को मोबाइल फोन पर बात की। उसने एक जून को जनपद में आकर मतदान करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम प्रभारी डिप्टी सीवीओ डॉ. विनोद विश्वकर्मा से वोट के लिए संपर्क किए गए लोगों की जानकारी ली। डिप्टी सीवीओ ने बताया शहर से बाहर रह रहे अब तक 200 मतदाताओं से संपर्क कर उनसे मतदान करने की अपील की गई। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया गया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद से बाहर कार्यरत लोगों से टेलीफोन के माध्यम से संपर्क कर उन्हें मतदान के महत्व के विषय में अवगत कराते हुए उनसे एक जून 2024 को जनपद में आकर मतदान करने का अनुरोध किया गया जा रहा है।
यह कंट्रोल रूम मतदान के दिन तक कार्यरत रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही महराजगंज जनपद के स्वीप लोगो का भी शुभारंभ किया गया। इस बार हमारा स्वीप नारा है कि महराजगंज का हो मत, वोटिंग शत-प्रतिशत। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि महराजगंज में वोटिंग को बढ़ाया जा सके। कहा कि इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा सभी निकायों में छूटे हुए मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए सभी नगर निकायों में 24 अप्रैल को विशेष कैंप का आयोजन किया था। करीब 1200 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें बड़ी संख्या फर्स्ट टाइम वोटर की है। हम सभी को आश्वस्त करते हैं कि इन सभी लोगों को मतदान का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि स्वीप के तहत लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। स्वीप कंट्रोल रूम और स्वीप लोगो का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी/डीआईओएस अमरनाथ उपाध्याय, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, नाजिर वेद प्रकाश मिश्रा मौजूद रहे।