फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Heavy rain continued throughout the day; 29.1 mm of rainfall recorded.

Maharajganj News: पूरे दिन होती रही झमाझम बारिश, 29.1 एमएम वर्षा रिकॉर्ड

Tue, 21 Jul 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain continued throughout the day; 29.1 mm of rainfall recorded.
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री फर्क
विज्ञापन

आज भी हैं जिले में भारी बारिश के आसार
महराजगंज। मानसून की सक्रियता के बीच सोमवार को पूरे दिन झमाझम बारिश हुई। रुक-रुक कर कुछ घंटों का ब्रेक भी लगा लेकिन बारिश लगभग पूरे दिन होती रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी अच्छी बारिश के आसार हैं।

पिछले तीन दिनों से तराई के महराजगंज में मानसूनी बारिश का क्रम बना हुआ है। अब तक बारिश तो हो रही थी लेकिन हल्की ही थी। रविवार से इसका ग्राफ बढ़ा है। रविवार सुबह 08:30 बजे से सोमवार 08:30 बजे तक जिले में 29.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सोमवार पूरे दिन बारिश के चलते वायु आद्रता बढ़कर 96 फीसदी तक पहुंची है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने से मानसून द्रोणी होकर अपने पूर्व के स्थान की तरफ लौट रहा है। ऐसे में बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
मानसूनी गतिविधि आज भी बनी रहेगी और भारी बारिश के कारण अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान गिरने व दृश्यता प्रभावित रहने का अनुमान है।
- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed