{"_id":"62698b1f7d527044a368e2bd","slug":"heat-the-pocket-of-the-lineman-then-fix-the-electrical-fault-maharajganj-news-gkp434914386","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की जेब गरम करो, तब ठीक करते हैं विद्युत फाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन की जेब गरम करो, तब ठीक करते हैं विद्युत फाल्ट
विज्ञापन

महराजगंज। ग्रामीण इलाकों में आठ से दस घंटे की बिजली कटौती हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आने जाने का कोई शेड्यूल नहीं है। दिन में सबसे ज्यादा बिजली गांव में कट रही है। अघोषित विद्युत कटौती से गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के मुताबिक वह लोग जब चंदा एकत्र का लाइनमैन को देते हैं, तब फाल्ट ठीक किया जाता है।
निचलौल क्षेत्र के ओबरी, बाली, खोन्हौली, जयश्री, सिधावें, सेमरहना, रायपुर, लालपुर, बुढ़ाडिह, अदरौना समेत अन्य गांवों के लोग विद्युत कटौती से परेशान हैं। खोन्हौली गांव के सुरेश कहते हैं कि गांव में दिन में बिजली कभी कभार ही रहती है। शाम को कुछ देर के लिए बिजली रहेगी, फिर चली जाएगी। देर रात तक बिजली आती है, इसके बाद सुबह फिर गुल हो जाएगी। रूद्रौली गांव के नेपाल प्रसाद ने बताया कि सरकार के दावे और हकीकत में बहुत अंतर है। 24 घंटे बिजली देने के दावे फेल हो गए हैं। लोकल फाल्ट ठीक कराने के लिए चंदा एकत्र कर लाइन मैन को देना पड़ता है, तब जाकर फाल्ट ठीक होता है। शितलापुर के गिल ने बताया कि गांव में बहुत ज्यादा बिजली कट रही है।
फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा, भगवतनगर परसिया, भैया फरेंदा, बाजारडिह, परासखाड, लेहडा खास समेत अन्य गांवों में लोग विद्युत कटौती से परेशान है। लोगों के अनुसार क्षेत्र में आठ से दस घंटे प्रत्येक दिन बिजली गुल रहती है। लेजार महदेवा के राकेश कहते हैं कि गांव में लचर विद्युत आपूर्ति से परेशानी बढ़ गई हैं। ट्रांसफार्मर जलने पर उसे बदलने में एक दो दिन लग जाता है। भगवत नगर के बबलू, लेहडा धनंजय, उदितपुर के रामकुमार ने बताया कि पहले इतनी ज्यादा बिजली नहीं कटती थी। इस बार आठ से दस घंटे बिजली कट जा रही है।
विज्ञापन
शहर में विद्युत कटौती नहीं हो रही है। 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में शेड्यूल के मुताबिक केवल रात्रि में एक से दो घंटे की कटौती की जा रही है। बाकी 22 घंटे बिजली दी जा रही है। एक सप्ताह में तीन से चार चार ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। जिसकी 48 घंटे के अंदर मरम्मत करा दी जाती है। लोकल फॉल्ट हर रोज चार से पांच जगहों पर होते रहते हैं। जिसे तत्काल दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति की जा जाती है।
विपिन कुमार, एक्सईएन, निचलौल
शहर में दो से तीन घंटे बिजली कटौती हो रही है। गांव में तीन से चार घंटे कटौती की जा रही है। जले हुए ट्रांसफार्मर को 48 घंटे में बदलने की
व्यवस्था है। लोकल फाल्ट की सूचना मिलने पर ठीक कराया जाता है। ट्रांसफार्मर जलने पर 1912 पर लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समस्या का त्वरित समाधान होगा। फल्ट ठीक करने के एवज में लाइन मैन को रकम देने की बात बेबुनियाद है।
आरके गौतम, एक्सईएन आनंदनगर