{"_id":"64fa16c7a9d6ee72f1057e84","slug":"health-problem-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5296-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मौसम की मार, हर दिन बढ़ रही वायरल बुखार से पीड़ितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मौसम की मार, हर दिन बढ़ रही वायरल बुखार से पीड़ितों की संख्या
Fri, 08 Sep 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की जांच करते डॉ.विशाल चौधरी।संवाद
महराजगंज। मौसम में बदलाव की वजह से जिले में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। बुखार पीड़ितों को जाड़ा लगने के साथ शरीर में दर्द व ऐंठन की शिकायत है। शरीर टूट रहा है। साथ ही प्लेटलेट्स की संख्या भी घट रही है। जबकि, रक्त जांच में मलेरिया और डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की लंबी कतार लग रही है। ऐसे में मरीजों का लक्षण के आधार पर इलाज किया जा रहा है। प्रत्येक दिन ओपीडी में करीब 900 मरीज आ रहे हैं। नवजात शिशु देखभाल इकाई में 26 बेड पर 51 बच्चे भर्ती हैं।
मौसम बदलने के साथ ही संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। इन दिनों डेंगू और मलेरिया का खतरा ज्यादा है। लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। दो से चार दिन बुखार रहने पर ही अधिकतर मरीजों में प्लेटलेट्स की संख्या घट जा रही हैं। ऐसे मरीजों की जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़ बढ़ी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले बुखार पीड़ितों को डॉक्टर सबसे पहले खून की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जिन मरीजों को चार से पांच दिन तक बुखार रह रहा है, उनका लक्षण के आधार पर डेंगू या मलेरिया की जांच कराई जा रही है।
अस्पताल में पहुंचे चेहरी गोपाल ने बताया कि तीन दिन से बुखार आ रहा है। डॉक्टर ने खून की जांच कराने की सलाह दी है। बुखार के साथ बदन में दर्द बढ़ गया है। गोपीकांध के विंदेश्वर यादव ने बताया कि परिवार के सभी पांच सदस्य बीमार हैं। बुखार, सर्दी, जुकाम, बदन में दर्द हो रहा है। डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि वायरल से बचकर रहने की जरूरत है। वायरल से पीड़ित ज्यादा मरीज आ रहे हैं। 100 की ओपीडी में 30 मरीज वायरल के आ रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
डॉक्टर से सलाह लेकर दवा खाएं
सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह के मुताबिक यदि किसी को बुखार हो रहा है तो वह मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर अपने मन से न खाएं। मनमर्जी दवा खाने से प्लेटलेट्स घट सकती हैं। डॉक्टर से सलाह लेकर दवा खाएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -