फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   health

2907 लोगों का जांचा गया स्वास्थ्य

Mon, 08 Mar 2021 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
health
40 केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, 262 गोल्डन कार्ड बने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेल लगा। इसमें 2907 लोगों ने सेहत की जांच हुई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में 999 पुरुष, 1456 महिला एवं 452 बच्चों के सेहत की जांच हुई। इन लोगों को स्वस्थ रहने के सुझाव भी दिए गए। मेले में 262 गोल्डन कार्ड भी बना।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, न्यू पीएचसी चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गईं। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पौष्टिक आहार की स्टाल लगाकर मरीजों को उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डॉ. एमपी सोनकर, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. हरिशंकर गुप्ता, डॉ. पूजा गुप्ता, सुरेंद्र कुमार दुबे, सीडीपीओ सुनीता, वंदना आदि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार, सीएमओ ने न्यू पीएचसी मौलागंज अस्पताल और पीएचसी अस्पताल पनियरा में मेला लगा। न्यू पीएचसी मौलागंज ग्राउंड के बाहर गंदगी दिखने पर सीएमओ ने चिकित्सक को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान डॉ. वीर विक्रम सिंह, डॉ. अधिदेव कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. शमसाद, डॉ. हसन, डॉ. पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, चौक, हरिहरपुर, कोहाड़वल, पीएचसी पर कुल 192 मरीजों ने जांच कराई। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. शमसूल आफाक, डॉ. सुनील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed