फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health friends were made aware

Maharajganj News: स्वास्थ्य सखियों को किया गया जागरूक

Thu, 24 Jul 2025 06:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 24 Jul 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Health friends were made aware
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में बृहस्पतिवार को धानी, रतनपुर और सदर ब्लॉक की स्वास्थ्य सखियों को प्रशिक्षण दिया गया। टीकाकरण और प्रथम तिमाही रजिस्ट्रेशन की महत्ता बताई गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सखियों को 12 जानलेवा बीमारियों जैसे पोलियो, टीबी, डिप्थीरिया, टिटनेस, हेपेटाइटिस-बी आदि से बचाव के लिए टीकाकरण की जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं के प्रथम तिमाही में रजिस्ट्रेशन के महत्व और इसकी प्रक्रिया को भी समझाया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि समय पर टीकाकरण और रजिस्ट्रेशन से मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण सत्र में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने स्वास्थ्य सखियों को समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने और टीकाकरण के प्रति लोगों के भ्रम को दूर करने की सलाह दी। यूनिसेफ की रिमझिम कसौधन ने जीरो डोज परियोजना के तहत शून्य खुराक छूटे बच्चों की पहचान और उनके टीकाकरण की रणनीति पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed