फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health Fair: Patients troubled due to lack of specialist doctors

आरोग्य मेला : विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में परेशान हुए मरीज

Mon, 08 Dec 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: Patients troubled due to lack of specialist doctors
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मेले में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, घुटने के दर्द और त्वचा रोग के पीड़ितों ने इलाज कराया। लेकिन कई केंद्रों पर हड्डी रोग और त्वचा विशेषज्ञों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पीएचसी रम्हौली पकड़ी में 11:30 बजे डॉ. मदन लाल चौरसिया मरीजों का इलाज करते मिले। पीएचसी में घुटने और कमर दर्द के मरीज अधिक संख्या में पहुंचे थे। ज्ञानती देवी ने बताया कि ठंड शुरू होते ही घुटनों में दर्द बढ़ जाता है। डॉक्टर ने दवा तो दी लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से पूरी समस्या नहीं समझ में आ सकी। महाजन ने बताया कि उन्हें बदन दर्द की परेशानी है। डॉक्टर ने दवा दी और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे पीएचसी जहदा में भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। यहां डॉ. ईश्वर मरीजों का इलाज करते मिले। मालती ने बताया कि ठंड की शुरुआत के साथ ही हाथ और घुटनों में तेज दर्द की समस्या बढ़ जाती है। कई जगह इलाज कराया लेकिन आराम नहीं मिला। मेले में विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से और परेशानी हुई। शकुंतला भारती ने बताया कि सफेद दाद की समस्या है लेकिन मेले में त्वचा रोग विशेषज्ञ न मिलने से संतोषजनक इलाज नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेले में सभी विशेषज्ञों की मौजूदगी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 1:22 बजे पीएचसी खुशहाल नगर पर एसीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद इलाज करते मिले। यहां सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। राधा ने बताया कि उन्हें सर्दी-जुकाम और बुखार काफी दिनों से बना हुआ है। कई जगह इलाज कराया लेकिन ठीक नहीं हुआ। मेले में डॉक्टर ने एंटीबायोटिक दवा दी और सुबह-शाम गुनगुना पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed