{"_id":"68a78180185730e5d80a0318","slug":"health-facilities-will-be-available-near-home-39-health-sub-centres-will-be-constructed-soon-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-157606-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर के पास मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 39 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का जल्द होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर के पास मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 39 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का जल्द होगा निर्माण
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में 39 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों का जल्द ही निर्माण किया जाएगा। इन उपकेंद्रों के संचालित होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से पहुंच सकेंगीं। प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण पर लगभग 31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिलने के बाद कुछ जमीनों को चिह्नित कर लिया गया है और अन्य स्थानों पर यह प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, जिले में वर्तमान में 422 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित हैं। उक्त उपकेंद्रों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के साथ ही विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं पहुंच पा रही हैं। कई उपकेंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक दूरी पर होने की वजह से लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। पनियरा क्षेत्र के मौलागंज स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थिति बेहद खराब है। उपकेंद्र का भवन जर्जर हो चुका है। इस वजह से पंचायत भवन में स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। कई अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी समस्याएं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
समस्या की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था। प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल चुकी है। निर्माण की प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी। नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण से जिले के ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कई तरह के लाभ मिलेंगे। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी तय करके सीएचसी या पीएचसी जाने की आवश्यकता नहीं होगी।