फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health department will provide training for ECG testing to doctors posted at PHC

Maharajganj News: स्वास्थ्य विभाग पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों को देगा ईसीजी जांच का प्रशिक्षण

Sat, 13 Sep 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Health department will provide training for ECG testing to doctors posted at PHC
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब सीने में दर्द जैसी समस्याओं के लिए ईसीजी जांच कराने जिला अस्पताल में दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों को ईसीजी जांच का प्रशिक्षण देगा। जिले में 40 पीएचसी और एक नगरीय पीएचसी हैं। यहां पहुंचने वाले मरीजों को इलाज में अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में हृदय संबंधी समस्याओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

अक्सर मरीजों के सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ या अन्य हृ़दय रोग संबंधी लक्षणों की स्थिति में नजदीकी पीएचसी पर प्राथमिक उपचार तो मिल जाता है, लेकिन ईसीजी जांच की सुविधा न होने के कारण मरीजों को जिला अस्पताल या मेडिकल काॅलेज व अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता है। इसके कारण लोगों का समय और धन दोनों की बर्बादी होती है, और साथ ही मरीजों को देरी के कारण जोखिम भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी पर ईसीजी जांच करने का फैसला लिया है। इसके तहत यहां तैनात डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जांच प्रक्रिया और परिणामों को की सही संचालन व्याख्या करने की तकनीक सिखाई जाएगी, फिर उसके बाद मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। बैदा गांव के बालगोविंद गुप्ता का कहना है कि इस व्यवस्था की शुरुआत होने से मरीजों को ईसीजी जांच की सुविधा मिलेगी और इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, उन्हें पीएचसी पर इस तरह की विशेष सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed