फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   health department launched mother and child tracking app

स्वास्थ्य विभाग ने मां-नवजात ट्रैकिंग एप मंत्र लांच किया

Wed, 23 Feb 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
health department launched mother and child tracking app
स्वास्थ्य विभाग ने मां-नवजात ट्रैकिंग एप मंत्र लांच किया
विज्ञापन

महराजगंज। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मां-नवजात ट्रैकिंग एप मंत्र लांच किया है। ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि स्टाफ नर्स को भर्ती गर्भवती का समय, उसकी स्थिति, उपचार व प्रसूता को रेफर करने या न करने का करण सहित अन्य जानकारियां एप पर देनी होगी। इसकी ऑनलाइन निगरानी होगी। इससे संस्थागत प्रसव की गुणवत्ता में सुधार होगा।

ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह बुधवार सुबह 11 बजे सदर सीएचसी कार्यालय कक्ष में स्टाफ नर्स एवं एएनएम के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रसव केंद्रों को मां-नवजात ट्रैकिंग एप से जोड़ा जाएगा। एप से प्रत्येक प्रसव केंद्र पर हुए प्रसव, गर्भवती की तत्काल सेहत की स्थिति, केंद्र पर मिले इलाज का वितरण देखकर उस समय हुई लापरवाही पकड़ी जा सकेगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यूनिसेफ की ब्लाक मोबलाइजेशन क्वार्डिनेटर गरिमा सिंह ने कहा कि प्रसव के दौरान गर्भवती को यदि कोई परेशानी होती है, तो उसे मंत्र एप में भरकर महिला को जिला चिकित्सालय भेजा जाएगा। प्रसव के बाद नवजात की निगरानी की जाएगी। इस दौरान विजय लक्ष्मी राय, रीता पटेल, मनोरमा, प्रियंका, रेखा वर्मा, उषा देवी, रीना, अनुराधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed