फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health ATM in just name, investigation incomplete

Maharajganj News: बस नाम का हेल्थ एटीएम, जांच आधी-अधूरी

Sun, 17 Nov 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 17 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Health ATM in just name, investigation incomplete
महराजगंज। जिला अस्पताल में लगे हेल्थ एटीएम से सेहत की पूरी जांच नहीं हो पा रही है। महज 22 प्रकार की जांच कर दायित्व की इतिश्री कर दिया जा रहा है। सबसे अहम शुगर की जांच ही नहीं हो रही है। प्रत्येक दिन 100 से अधिक मरीजों की जांच के लिए पहुंच रहे हैं। हेल्थ एटीएम से 59 प्रकार की जांच करने का दावा किया जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम पर वार्ड ब्वाॅय विवेक कुमार लोगों की जांच करने में व्यस्त दिखे। यहां हरेंद्र जांच कराने आए थे। उन्होंने बताया कि सोचा की शुगर की जांच भी हो जाएगी, लेकिन यहां तो उसकी जांच ही नहीं हुई। लैब में जांच कराना पड़ेगा। संध्या देवी भी जांच कराने के लिए रुकी हुई थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल इलाज कराने आई थी तो यहां जांच कराने के लिए पहुंची। यहां बताया गया कि अगस्त माह में जांच 145, सितंबर महीने में 270, अक्तूबर में 165, नवंबर में 100 लोगों की जांच हुई है। जांच करने के आंकड़े बता रहे हैं कि यहां लोग जांच कराने अधिक संख्या में आते हैं। लोगों ने कहा कि अगर सभी जांच होती तो यहां संख्या अधिक बढ़ती। अस्पताल के लैब पर दबाव कम होता, लेकिन जरूरी जांच न होने के कारण समस्या बरकरार है। शुगर किट अभी तक नहीं मिल पाई है। एक आया था, लेकिन वह खराब था। संबंधित कंपनी को किट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है, लेकिन किट अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

जांच की सुविधा
ईसीजी, बीपी, बीएमसी, वेट, बीएमआई, एसपीओ-2, बॉडी टेंपरेचर, हाइट आदि की जांच होती है।

------------------
59 प्रकार की जांच करने का दावा

हेल्थ एटीएम लग जाने के बाद 59 प्रकार की जांच करने का दावा किया जाता है। इसमें हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, मधुमेह, डेंगू, मलेरिया, टीएलसी, डीएलसी, ऑक्सीजन स्तर, ईसीजी, रक्तचाप, डिहाईड्रेशन, मोटापा, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल आदि जांच होना चाहिए। साथ ही वजन, लंबाई और बीएमआई की भी जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
हेल्थ एटीएम से जांच की जा रही है। किट उपलब्ध कराने संबंधित कंपनी को पत्र भेजा गया है। लैब में ज्यादातर मरीजों की जांच हो जाती है।
डॉ. एपी भार्गव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed