{"_id":"6aea4d51e04d7012180785eb","slug":"he-used-to-procure-firecrackers-from-gorakhpur-deoria-at-low-prices-and-sell-them-in-the-area-at-higher-prices-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-188557-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अवैध पटाखा भंडारण में दुकानदार गिरफ्तार, 8 बोरी और 18 गत्ते बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अवैध पटाखा भंडारण में दुकानदार गिरफ्तार, 8 बोरी और 18 गत्ते बरामद
विज्ञापन
निचलौल। कोर्ट मोहल्ले में कॉस्मेटिक की दुकान और मकान में छिपाकर रखे गए अवैध पटाखों के मामले में पुलिस ने दुकानदार कौसेन (33) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर से आठ बोरी और 18 गत्तों में भरी विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण कर त्योहारों के दौरान क्षेत्रीय बाजारों में महंगे दामों पर बेचता था। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एसडीएम और पुलिस की संयुक्त टीम ने कोर्ट मोहल्ला वार्ड नंबर सात निवासी कौसेन पुत्र धनिफ के घर छापेमारी की थी।
उन्होंने बताया कि तलाशी में चकरी, धमाका बम, फुलझड़ी और स्काई रोशनी सहित विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बरामद पटाखों को थाने में सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी गोरखपुर और देवरिया से सस्ते दामों पर पटाखे लाकर क्षेत्रीय बाजारों में महंगे दामों पर बेचता था। अग्निशमन विभाग के अनुसार, निचलौल में आतिशबाजी की केवल दो लाइसेंसी दुकानें हैं। त्योहारों पर कुछ लोग अस्थायी लाइसेंस लेकर भी दुकानें संचालित करते हैं।
सीओ निचलौल रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बिना लाइसेंस आतिशबाजी की दुकान नहीं चलने दी जाएगी। अवैध भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।