{"_id":"5b92cecb867a55019f2c7ff2","slug":"he-issue-not-being-made-on-the-issue-of-closure-of-the-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"समपार फाटक बंद किए जाने के मसले पर नहीं बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समपार फाटक बंद किए जाने के मसले पर नहीं बनी बात
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
समपार फाटक बंद किए जाने के मसले पर नहीं बनी बात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठीभार (महराजगंज)। ग्राम सबया के चिरैयाकोट में समपार फाटक 28 सी को रेलवे प्रशासन की तरफ से बंद किए जाने के निर्देश को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। शुक्रवार को अधिकारी गांव पहुंचे और समपार फाटक बंद किए जाने के संबंध में बात की। बैठक में अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच सहमति नहीं बन पाई।
शुक्रवार को एडीएम व एसडीएम निचलौल सबया के चिरैयाकोट स्थित 28 सी समपार फाटक पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समपार फाटक को बंद किए जाने के संबंध में बात की। बैठक में समस्या का समाधान नहीं निकल सका। पूर्व प्रधान रामअवध चौरासिया ने कहा कि समपार फाटक बंद होने से किसानों की लगभग 22 सौ एकड़ खेती प्रभावित होगी। वही आसपास के गांव संडा, गजौली, चमकौली व भरगाही गांव का मुख्य मार्ग बंद हो जाएगा।