फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   He beat his wife and threw her out of the house along with three children, then got married again.

Maharajganj News: पत्नी की पिटाई कर तीन बच्चों के साथ घर से निकाला, फिर कर ली दूसरी शादी

Sun, 05 Oct 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
He beat his wife and threw her out of the house along with three children, then got married again.
महराजगंज। शादी के के चार वर्ष बाद दहेज की मांग करते हुए कोल्हुई थाना क्षेत्र के खरहरवा निवासी अशरफ अली ने पत्नी और तीन बच्चों को पीटकर घर से निकाल दिया और सिद्धार्थनगर की एक महिला से दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोल्हुई निवासी शरजहां खातून ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 22 सितंबर 2020 को थाना क्षेत्र के ही खरहरवा निवासी अशरफ अली के साथ उनकी शादी हुई थी। शादी में तय के मुताबिक दहेज ससुराल पक्ष को दिया गया था। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हुए। महिला का पति और उसके परिजन शादी के चार साल बाद उससे दोबारा दहेज की मांग करने लगे। जिसका विरोध करने पर ससुराल में पति और उनके परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे। तंग आकर इसकी सूचना मायके में पिता को दी। इसके बाद कुछ लोगों के साथ ससुराल में पति और उनके परिजनों को समझाने के लिए पिता पहुंचे। जहां पर पिता को ससुराल में पति और उनके परिजनों ने भगा दिया। इसी बीच 18 सितंबर की आधी रात में पति ने परिजनों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर तीन बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं पति अगले 22 सितंबर को सिद्धार्थनगर की रहने वाली एक महिला से दूसरी शादी कर ली। कोल्हुई थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के अनुसार, पीड़ित शरजहां खातून की तहरीर पर आरोपी पति अशरफ अली, सरवर अली, जाहिदा खातून, आलमीन और नूरसबा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed