फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   havey whical in haiway

हाई-वे पर पंद्रह किलोमीटर लगा ट्रको का जाम

Sat, 22 Aug 2020 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
havey whical in haiway
महराजगंज। सोनौली में खड़े ट्रक। - फोटो : MAHARAJGANJ
हाईवे पर पंद्रह किलोमीटर तक लगी ट्रकों की लाइन
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर नेपाल में दोबारा लॉकडाउन प्रमुख वजह
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से लेकर करीब 15 किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 24 पर जाम लगा है। नेपाल जाने वाले ट्रक फंस गए हैं। शनिवार को सोनौली बॉर्डर से लेकर नौतनवां बाइपास तक करीब 15 किमी सड़क की एक लेन नेपाल जाने वाले ट्रकों से पूरी तरह बंद है। यात्रियों के आवागमन के लिए मात्र एक लेन चालू है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। एक लेन पर छोटे-बड़े वाहनों के साथ ही साइकिल समेत पैदल आवागमन जारी है।
एक सप्ताह से नेपाल में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण दोबारा लॉकडाउन नेपाल सरकार द्वारा किया गया है, जिसको लेकर काठमांडू महानगर में खाद्यान्न फल सब्जियों सहित अतिआवश्यक सामान से लोड गाड़ियों को ही जाने की इजाजत है। अन्य माल वाहक ट्रकों को रोक दिया गया है, जिस कारण मालवाहक ट्रक भारतीय सीमा में फंसे हैं और लॉकडाउन समाप्त होने का प्रतीक्षा कर रहे हैं। उधर, भारत सरकार की बेवसाइट आइस गेट शुक्रवार की रात 12 बजे से 48 घंटे के लिए बंद है। कस्टम कार्यालय सोनौली में आयात और निर्यात के संबंध में कोई काम नहीं हो रहा है। सूचना के अनुसार यह बेबसाइट रविवार की दोपहर 12 बजे के बाद काम करेगी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नौतनवा रणविजय सिंह ने बताया कि नेपाल में दोबारा लॉकडाउन शुरू हुआ है। मालवाहक ट्रकों का नेपाल में प्रवेश कम हो रहा है, जिससे भारतीय सीमा में जाम लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed