फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Harassment of traders to show off

Maharajganj News: हनक दिखाने के लिए व्यापारियों का उत्पीड़न

Mon, 07 Jul 2025 05:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 07 Jul 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
Harassment of traders to show off
महराजगंज। खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक विभाग की हनक दिखाने के लिए व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं है। ऐसे में व्यापारी असुविधा झेल रहे हैं। समस्याओं को लेकर संयुक्त व्यापारी मोर्चा ने जिलाधिकारी को सोमवार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा कि जनपद पिछड़े जिलों की श्रेणी में है और अधिकतर छोटे व्यापारी बहुत कम पढ़े लिखे हैं। जो खाद्य सुरक्षा विभाग के बारे में कुछ विशेष नहीं जानते, जागरूकता के जरिये व्यापारियों को नियम कायदे के दायरे में लाया जा सकता है, लेकिन खुद को अधिकारी दिखाते हुए व्यापारियों से सम्मानजनक व्यवहार तक नहीं किया जाता।
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं का फोन तक इनके अधिकारी ब्लाॅक कर रखे हैं, जिससे व्यापारियों के उत्पीड़न पर अंकुश नहीं है। इनका रवैया जनता में यह संदेश दे रहा कि जैसे व्यापारी समाज के सबसे बड़े दुश्मन हैं। दुकान पर नमूना संग्रहित कराने के दौरान तीन-तीन फार्म व्यापारी से भरवाए जाते हैं, लेकिन एक भी फार्म व्यापारी को नहीं दिया जाता। विभाग को इस संदर्भ में कलेक्टर ऑफिस से निर्देश जारी किया जाए। इस मौके पर संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त, रबीन्द्र अग्रहरि, झिनकू रौनियार, राधारमण गुप्ता, प्रेम नारायण, शैलेंद्र शर्मा, दामोदर प्रसाद गोयल, देशबंधु गुप्ता, श्रवण वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed