फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Happy Agrahari's team secured first place in the senior category of Kabaddi.

Maharajganj News: कबड्डी के सीनियर वर्ग में हैप्पी अग्रहरी की टीम को पहला स्थान

Sun, 16 Nov 2025 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Happy Agrahari's team secured first place in the senior category of Kabaddi.
गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन


सम्मेलन में पूर्व छात्रों को उपलब्धियों के लिए किया गया सम्मानित
महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय संरक्षक डॉ. बलराम भट्ट ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कबड्डी बालक वर्ग (सीनियर) में प्रथम स्थान हैप्पी अग्रहरी एवं उनकी टीम और द्वितीय स्थान विद्यासागर एवं उनकी टीम को प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग में साहिल एवं उनकी टीम प्रथम और विवेक यादव एवं उनकी टीम को दूसरा स्थान मिला। कबड्डी के बालिका वर्ग में सकीना एवं उनकी टीम ने पहला और आरती एवं उनकी टीम दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। खो-खो बालिका वर्ग (जूनियर) में बबिता एवं उनकी टीम प्रथम, चांदनी चौहान एवं उनकी टीम द्वितीय रही। सीनियर वर्ग में मुस्कान गुप्ता एवं उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दीपाली चौरसिया एवं उनकी टीम द्वितीय पर रही।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने बताया कि लंबी कूद बालक वर्ग (सीनियर) में आसिफ अली प्रथम, इमरान अली द्वितीय और अभिषेक पासवान तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में सूरज प्रथम, करन द्वितीय और धीरज गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग (जूनियर) में पुनीता साहनी प्रथम, चांदनी चौहान द्वितीय और महिमा तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में कनक प्रथम, खुशी वर्मा द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में पुरातन छात्र सम्मेलन 2025 का भी आयोजन हुआ। सम्मेलन में पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। कोलकाता विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरनाथ शर्मा, गोरखपुर विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक शुक्ला, निमिषा सिंह, एआरपी सदर पंकज मौर्य, समाजसेवी विमल पांडे, पंकज कुमार मौर्य, राकेश कुमार गुप्ता, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, महेंद्रानंद जायसवाल आदि को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed