{"_id":"62c1e1a80372f54a6f7d6159","slug":"handwash-not-active-grahan-on-cleaniness-maharajganj-news-gkp4425182153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडवाश यूनिट क्रियाशील नहीं, स्वच्छता पर ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडवाश यूनिट क्रियाशील नहीं, स्वच्छता पर ग्रहण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंडवॉश यूनिट क्रियाशील नहीं, स्वच्छता पर लगा ग्रहण
महराजगंज। जिले में इन दिनों स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचारी रोग समेत अन्य कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में नौनिहालों की शिक्षा के प्रमुख स्थल परिषदीय विद्यालयों में जिला पंचायत की ओर से स्थापित किए गए मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट का क्रियाशील न होना इसमें बड़ी बाधा है। जिम्मेदारों को इसे क्रियाशील करने की दिशा में विशेष कवायद करनी होगी। ऐसा करके ही स्वच्छता पर लगे ग्रहण को दूर किया जा सकेगा।
जिले में कुल 1695 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से चुनाव में बूथ बनने वाले विद्यालयों पर जिला पंचायत की ओर से 14 पैरामीटर्स पर कराए गए कार्यों के दौरान ही यह सोचकर हैंडवॉश यूनिट की स्थापना की गई कि उसका लाभ विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों व वहां के कर्मियों को मिल सकेगा। प्रारंभिक दौर में तो इसका प्रयोग हुआ, लेकिन कहीं व्यवस्था की खामी से तो कहीं लोगों का अपेक्षित सहयोग न मिल पाने से हैंडवॉश यूनिट क्रियाशील नहीं है। कुछ परिषदीय विद्यालयों की पड़ताल में यह स्थिति सामने आई है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अधिकांश विद्यालयों के हैंडवॉश यूनिट या तो क्रियाशील नहीं है अथवा उनकी टोटी गायब है। कुछ जगह पर विद्युत से जुड़ी समस्या की वजह से परेशानी आ रही है। सदर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की पड़ताल में स्थिति कुछ इस प्रकार मिली।
------------------------------
स्थल एक - सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गौनरिया बाबू में जिला पंचायत की ओर से बनाए गए मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट में छह टोटी लगी थी, विद्यालय खुला तो टोटी नदारद मिली। ऐसे में विद्यालयों के जिम्मेदारों ने पहले तो टोटी लगवाई, मगर जब टोटियों का गायब होना नहीं रुका तो अब उसे जस की तस स्थिति में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
--------------------------------
स्थल दो - प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाबू में जिला पंचायत की ओर से जो हैंडवांश यूनिट लगा था, उसकी टोटी चोरी हो गई, ऐसे में जिम्मेदारों ने एक-दो बार तो उसे लगवाकर काम चलाया। लेकिन जब चोरी नियमित रूप से होने लगी तो उन्होंने टोटी बंद करा दिया गया है। इस बारे में भी जिम्मेदारों को भी अवगत करा दिया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
---------------------------------------
विद्यालयों में बनवाए गए तथा निष्क्रिय हैंडवॉश यूनिट को सही रखना सभी की जिम्मेदारी है। जिम्मेदार छोटी-मोटी कमी को दूर कराते हुए उसे क्रियाशील रखना सुनिश्चित करें।
आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
--------------------------------------
स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए जिला पंचायत गंभीर है। टोटी को सुरक्षित रखने व हैंडवॉश यूनिट को सक्रिय किए जाने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।
रमेश कुमार सिंह, अपर मुख्य अधिकारी