{"_id":"62cc714b5828165a2d4ac370","slug":"hamari-panchyat-portal-related-news-maharajganj-news-gkp443373540","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य वाले ग्रामों को मिलेगा पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य वाले ग्रामों को मिलेगा पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार
विज्ञापन

- ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों को 30 अगस्त तक हमारी पंचायत पोर्टल पर करना होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। वर्ष 2021-22 में विकास के दृष्टिगत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ऐसे कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार 30 अगस्त तक हमारी पंचायत पोर्टल पर आनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें। आवेदन के उपरांत जिला स्तरीय समिति की ओर से उनकी जांच के उपरांत जिले से राज्य स्तर पर नाम भेजा जाएगा।
पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को प्रत्येक वर्ष मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस बार भी शासन ने उत्कृष्ट विकास कार्य कराने वाली ग्राम पंचायतों से पुरस्कार के लिए आवेदन मांगा है। ऐसे में ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों को 100 अंक की प्रश्नावली का जवाब भी अंकित करना होगा। इसमें से 45 एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को ही पुरस्कार के लिए अर्ह माना जाएगा। जिला स्तरीय समिति प्रतिशत के मानक को पूरा करने वाली ग्राम पंचायतों में जाकर विकास के बिंदु की जांच करेगी व उत्कृष्टता के आधार पर ग्रामों का चयन कर नाम को राज्य स्तरीय समिति के समक्ष भेजेगी। इसके उपरांत राज्य स्तरीय टीम के निरीक्षण के उपरांत उत्कृष्टता के आधार पर ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किए जाने का कार्य होगा।
इन बिंदुओं पर ग्राम पंचायत को रहना होगा उत्कृष्ट
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों को सुशासन वाले गांव, महिला हितैषी गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाले गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, पर्याप्त जल युक्त गांव, बाल मैत्री गांव, स्वस्थ गांव व गरीबी मुक्त गांव बिंदु पर उत्कृष्ट होना होगा।
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता वाली समिति आवेदन पर रखेगी नजर
पुरस्कार के लिए जिले स्तर से नाम भेजे जाने के लिए जिस जिला स्तरीय समिति को नामित किया गया है उसमें डीएम अध्यक्ष, सीडीओ उपाध्यक्ष, डीपीआरओ सदस्य सचिव तथा सीएमओ, डीईएसटीओ व एएमए को सदस्य बनाया गया है।
जिले में विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किए जाने के लिए पंचायतों को आनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा। ग्राम पंचायत निर्धारित समयसीमा में आवेदन करते हुए पुरस्कार जीतने की पहल करें।
- गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी