फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hamara Angan Hamary Bacche Utsawa organised

हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम ----------------

Wed, 22 Dec 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hamara Angan Hamary Bacche Utsawa organised
अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में भूमिका निभाएं जिम्मेदार
विज्ञापन

महराजगंज। तीन से छह वर्ष के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी जिम्मेदारों को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक व विद्यालय प्रबंध समिति के जिम्मेदार इस दिशा में सार्थक पहल करना सुनिश्चित करें।
यह बात सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र में बुधवार को आयोजित ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव’ कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जितनी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षकों की है। उतनी ही नामांकन व नियमित उपस्थिति का ध्यान रखने की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है। बच्चों को इस प्रकार शिक्षा दी जाए जिससे कि उनके मानसिक क्षमता का विकास हो तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बना रहें। बाल विकास परियोजना अधिकारी विजय प्रकाश चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों व प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के अर्तगत कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग की ओर से नौनिहालों को शिक्षा से जोड़ने की पहल की जाएगी। अभिभावकों को पूर्व प्राथमिक एवं बुनियादी शिक्षा में उनकी एवं घर की भूमिका से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान पंकज मौर्या, निमिषा सिंह, सोहन, वेदप्रकाश तिवारी, रीना सैनी, सरफुद्दीन, मंजू वर्मा समेत सभी नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा बीआरसी में भी हुआ उत्सव
पनियरा। पनियरा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में भी हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अंजली जायसवाल और खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान अवधेश कुमार गुप्ता, एआरपी संजय कुमार यादव, महेन्द्र कुमार चौहान, संजय कुमार पासवान, अवधेश कुमार गुप्ता, आशुतोष पटेल एवं शिक्षक संकुल अरविन्द कुमार पांडेय, संजय कुमार मौर्य, अरुण कुमार मिश्रा, अरविन्द कुमार पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed