फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Half the population is busy preparing for Karva Chauth, crowds are gathering in the market

Maharajganj News: करवा चौथ की तैयारी जुटी आधी आबादी, बाजार में लग रही भीड़

Mon, 06 Oct 2025 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Half the population is busy preparing for Karva Chauth, crowds are gathering in the market
जिला परिषद मार्केट के पास स्थित कपड़े की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं।
महराजगंज। नवरात्र की समाप्ति के बाद अब आधी आबादी करवा चौथ की तैयारी में जुट गई है। करवा चौथ को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस वजह से महिलाओं में इस त्योहार का खास क्रेज है। त्योहार के नजदीक आने के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन, कपड़ों की दुकान, ज्वेलरी इत्यादि के साथ पार्लर पर सजने, संवरने व मेंहदी लगवाने के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय पर पार्लर संचालन करने वाली हिना खान के मुताबिक इस बार थ्रीडी मेंहदी की डिमांड अधिक हो रही है। थीम आधारित व ब्राइडल मेंहदी की डिमांड महिलाएं कर रही हैं। करवा चौथ व्रत महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। त्योहार इस सप्ताह शुक्रवार को मनाया जाएगा। त्योहार की तैयारियों को लेकर बाजार खरीदारों की भीड़ हो रही है। हिना ने बताया कि मेंहदी लगाने के लिए खास तौर से गोरखपुर से ट्रेंड महिलाओं को बुलाया गया है। इस बार थ्रीडी मेंहदी की डिमांड अधिक है। नवविवाहित महिलाएं त्योहार की थीम वाली डिजाइन की मांग कर रही हैं। लौंग, पत्ती, घंटी की आकृति पसंद आ रही। मेहंदी लगाने का रेट डिजाइन पर निर्भर है। यह 200 रुपये से 2,000 रुपये तक है। सिंपल मेहंदी का सेट 400 रुपये, दोनों हाथ व कोहनी तक 1,100 रुपये में किया जा रहा है। त्योहार थीम की डिजाइन 1500 रुपये और ब्राइडल मेहंदी लगवाने के लिए 2,000 रुपये तक का भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed