{"_id":"5af34a744f1c1b61098b8d75","slug":"hail-fall-with-wet-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के साथ के साथ गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा के साथ के साथ गिरे ओले
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 10 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
तेज हवा के साथ के साथ गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मौसम विभाग की तरफ से आंधी-तूफान आने की आशंका के दृष्टिगत जारी अलर्ट के चलते लोग आशंकित नजर आए। पूरी रात लोग सहमे रहे। मध्यरात्रि में जिले में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई व ओले पडे़।
बारिश के साथ ओले पड़ने के बाद मौसम में थोड़ी नमी आई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। ओले पड़ने से किसानों की गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। मंगलवार की रात ओले पड़ने से किसानों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई। गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिले के घुघली, निचलौल, नौतनवां, सोनौली के अलावा अन्य जगहों पर भी तेज हवा के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। कई जगहों पर लगे होर्डिंग व बैनर उड़कर गिर गए। यही हाल आम के बागीचों का रहा। भारी मात्रा में छोटे - छोटे आम के फल जमीन पर गिर गए। जिससे बागान मालिकों के चेहरे उतर गए। वहीं चौक क्षेत्र के पड़री गांव में आंधी के साथ ओला गिरने से टिन शेड उड़ गए। निचलौल और नौतनवां क्षेत्र में कई जगहों पर टीन सेड, होर्डिंग बैनर, उड़ गए।