फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Guidelines were given to pay special attention to safety standards

Maharajganj News: सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देने को लेकर दिशा निर्देश दिए

Mon, 09 Feb 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Guidelines were given to pay special attention to safety standards
नौतनवा। तहसील सभागार में अधीक्षण अभियंता विद्युत यशपाल सिंह ने स्थानीय अधिकारियों एवं क्षेत्रीय विद्युत कर्मियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने बिंदुवार कार्यों की समीक्षा करते हुए ओटीएस की संख्या बढ़ाने, राजस्व की अपेक्षित वसूली करने, सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देने को लेकर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता यशपाल सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधित किसी भी समस्या के समाधान को लेकर परेशान न होना पड़े इस पर विशेष ध्यान दें। विद्युत बिल जमा करने में जो उपभोक्ता रुचि नहीं ले रहे हैं उनका तत्काल प्रभाव से कनेक्शन विच्छेद कर उनसे बकाया बिल जमा कराने पर जोर दें। उन्होंने मीटर रीडरों को निर्देशित करते हुए कहा कि डोर टू डोर पहुंच प्रत्येक उपभोक्ताओं का सही बिल निकालें और ओटीएस की संख्या बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि लाइनमैन सुरक्षा उपकरण पहनने के बाद ही विद्युत संबंधित कार्य करें और समय-समय पर जांच करते रहें, यदि कहीं अव्यवस्था प्रकाश में आए तो उसका तत्काल प्रभाव से निदान निकाल व्यवस्था को दुरुस्त करें।
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अभियंता संजय सागर, सहायक अभियंता नौतनवा सतीश रावत व लक्ष्मीपुर अशोक पांडेय, सहायक अभियंता मीटर सुरेंद्र कुमार, अवर अभियंता मनीष प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed