{"_id":"6858562ebf100f4433068eb0","slug":"guidelines-released-on-website-4300-teachers-benefitted-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152556-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वेबसाइट पर आई संदर्शिका 4300 शिक्षकों को सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वेबसाइट पर आई संदर्शिका 4300 शिक्षकों को सहूलियत
Mon, 23 Jun 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के 4300 परिषदीय शिक्षकों की समस्या का हल विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होते ही कर दिया है। विषय व कक्षा के अनुसार इसे डाउनलोड कर शिक्षक उपयोग कर सकते हैं।
जनपद में 1705 परिषदीय स्कूल संचालित हैं जिसमें 2.33 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। इन्हें शिक्षित करने के लिए 4300 शिक्षकों की तैनाती है। बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने के लिए विषय आधारित संदर्शिका का उपयोग तीन वर्ष से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रभावी है।
इससे पढ़ाने व समझाने के तरीके सहित अन्य जरूरी शिक्षण कार्य संपन्न कराने में मदद मिलती है, लेकिन शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए मुद्रण कार्य राज्य स्तर से न पूर्ण होने से सत्र शुरू होने के बाद भी संदर्शिका जिले को नहीं मिली।
विज्ञापन
इसकी शिकायत भी शिक्षकों ने की थी। समस्या को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने 15 जून को विभागीय वेबसाइट पर कक्षा एक से आठ तक विषय आधारित नई संदर्शिका अपलोड करवा दिया है।