{"_id":"671ebb05833d55539f062c04","slug":"gst-survey-two-undeclared-warehouses-and-one-shop-sealed-in-tax-evasion-case-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134501-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी सर्वे : टैक्स चोरी मामले में दो अघोषित गोदाम और एक दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी सर्वे : टैक्स चोरी मामले में दो अघोषित गोदाम और एक दुकान सील
Mon, 28 Oct 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) विभाग की टीम ने परतावल कस्बे में बर्तन कारोबारी के अघोषित गोदाम व कारोबार स्थल पर सर्वे किया। टीम ने जरूरी प्रपत्रों की जांच की तो कई राज सामने आए। टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अघोषित गोदाम व दुकान को सील कर दिया। दुकानदार से छह लाख रुपये टैक्स जमा कराए गए। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। टीम के रडार पर अन्य कारोबारी भी हैं। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के कप्तानगंज मार्ग पर स्थित बर्तन कारोबारी की दुकान पर जीएसटी टीम ने शनिवार देर रात तक जांच-पड़ताल की। इस दौरान दुकान में काफी कमियां पाई गईं। दुकानदार के पास न तो बिल बुक था और न ही स्टाॅक रजिस्टर। इसके अलावा उसी प्रतिष्ठान के दो अघोषित गोदाम पर भी छापामारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में माल भंडारण पाया गया। जीएसटी टीम ने मुख्य व्यापार स्थल समेत दोनों अघोषित गोदामों को सीज कर दिया। इसके साथ ही डीआरसी तीन के माध्यम से छह लाख रुपये टैक्स के मद में जमा कराया।
डिप्टी कमिश्नर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 गोरखपुर जोन ज्योत्स्ना पांडेय के निर्देश पर परतावल के दिलीप बर्तन की दुकान व मकान पर जांच की।
इस दौरान दुकानदार कोई भी बिल बुक, स्टॉक रजिस्टर या अभिलेख नहीं दिखा सका। इसके बाद दुकान व अघोषित गोदाम को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गोरखपुर जोन में बर्तन विक्रेताओं की जांच एवं कर चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को परतावल स्थित बर्तन स्टोर व फर्म की रेकी एवं डाटा एनालिसिस की गई। इसमें बड़ी मात्रा में टैक्स को छिपाया जा रहा था। संयुक्त आयुक्त स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच रेंज-बी विवेक सिंह ने जांच के लिए प्राधिकार पत्र जारी किया। इसके बाद गोरखपुर व महराजगंज जिले की संयुक्त जांच टीम लेकर बर्तन की दुकान पर छापा डाला गया।
जांच टीम में सहायक आयुक्त जितेंद्र कुमार रमन, सहायक आयुक्त प्रशांत कुमार द्विवेदी, विनीत कुमा, राज्य कर अधिकारी अशोक कुमार पांडेय, डाॅ. सुनील कुमार जायसवाल, राम प्रताप सिंह, पूजा पाल आदि शामिल रहे।ा