फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   GST reforms bring huge relief to the public: Dayalu

जीएसटी रिफॉर्म से जनता को बड़ी राहत : दयालु

Mon, 22 Sep 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
GST reforms bring huge relief to the public: Dayalu
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘’दयालु’’ ने रविवार को धनेवा स्थित लोक निर्माण विभाग अतिथि भवन पहुंचे। प्रेस वार्ता कर उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म से उपभोक्ताओं और मध्यम वर्ग को मिलने वाली राहतों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने इसे मोदी सरकार का महंगाई नियंत्रण और जनता की जेब को राहत पहुंचाने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने ने कहा कि ये सुधार उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करेंगे। अब जीएसटी के केवल दो स्लैब बचे हैं- 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। पूर्व की 12 और 28 प्रतिशत श्रेणियां समाप्त कर दी गई हैं। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई वस्तुओं पर जीएसटी पूरी तरह हटा दिया गया है। दूध, पनीर, रोटी और 33 जीवनरक्षक दवाओं पर अब कोई कर नहीं लगेगा, जिससे आम परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को भी प्राथमिकता दी गई है। सामान्य जांच, ब्लड टेस्ट, एमआरआई व एक्स-रे जैसी सेवाओं पर जीएसटी हटाकर इन्हें किफायती बनाया गया है। शिक्षा सामग्री जैसे किताबें, कॉपियां व पेन-पेंसिल जीएसटी मुक्त हो गई हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, प्रमुख विवेक गुप्ता, कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला महामंत्री बबलू यादव, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed