फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Group manged In 3 Block

तीन ब्लॉकों में समूह गठन का लक्ष्य पूरा, नौं में अधूरा

Sun, 27 Mar 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Group manged In 3 Block
तीन ब्लॉकों में समूह गठन का लक्ष्य पूरा, नौ में अधूरा
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले के 12 में से तीन ब्लॉकों ने समूह के गठन के लक्ष्य को पूरा कर लिया है, जबकि नौ में अभी अधूरा है। जिम्मेदारों की तरफ से कम लक्ष्य वाले ब्लॉकों में स्थिति सुधारने को कहा गया है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 277 स्वयं सहायता समूहों को गठित करने का लक्ष्य निर्धारित था। जिन स्थलों पर जिम्मेदारों ने गंभीरता से कार्य किया वहां तो लक्ष्य पूरा हो गया, लेकिन जहां शिथिलता दिखाई गई वहां अभी भी लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। जिम्मेदारों ने ऐसे चिह्नित ब्लॉकों के ब्लॉक मिशन प्रबंधक को समूह गठन में तेजी लाने को कहा है।
विज्ञापन

नौतनवां, निचलौल व फरेंदा ने पूरा किया लक्ष्य
जिले के नौतनवां ब्लॉक में सर्वाधिक 305 तथा निचलौल व फरेंदा ब्लॉक में क्रमश: 278 समूह गठित हुए हैं। बृजमनगंज में 193, धानी में 131, घुघली में 251, लक्ष्मीपुर व मिठौरा में क्रमश: 213, सदर में 177, पनियरा में 189, परतावल में 170 तथा सिसवा में 237 समूह गठित हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों के गठन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयास जारी हैं। जिम्मेदारों को अधिक से अधिक समूह गठित कराने को कहा गया है।
- साईं तेजा सीलम, उपायुक्त एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed