फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Account holders who arrived to conduct transactions had to return without getting their work done.

Maharajganj News: तीन माह का बिल बकाया, पीएनबी की बिजली गुल, ठप रहा कामकाज

Fri, 30 Oct 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Account holders who arrived to conduct transactions had to return without getting their work done.
निचलौल। तीन माह से बिजली बिल का भुगतान नहीं होने पर बिजली विभाग ने बृहस्पतिवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक की निचलौल शाखा की बिजली काट दी। इससे बैंक का कामकाज पूरे दिन ठप रहा। लेनदेन के लिए पहुंचे खाताधारकों को बिना काम कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बंद होने से बैंक के सीसीटीवी कैमरे भी बंद रहे। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। पीएनबी के शाखा प्रबंधक जितेंद्र ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग ने बिना पूर्व सूचना दिए बैंक की बिजली काट दी। इससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि मामले की लिखित सूचना विभागीय अधिकारियों के साथ स्थानीय अधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, विद्युत विभाग के एसडीओ नैयर अनवर ने बताया कि बैंक पर तीन माह का बिजली बिल बकाया था। विभाग की ओर से कई बार नोटिस देने और मौखिक रूप से सूचित करने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि बैंक को बिजली का मीटर लगवाने के लिए भी कई बार कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed