फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Great start of Siswa Mahotsav, participants created a stir

Maharajganj News: सिसवा महोत्सव का शानदार आगाज, प्रतिभागियों ने मचाई धूम

Thu, 02 Jan 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 02 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Great start of Siswa Mahotsav, participants created a stir
सिसवा बाजार। नव वर्ष के स्वागत में सिसवा विकास समिति की ओर से आयोजित सिसवा महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें नगर व क्षेत्र के नन्हें प्रतिभाओं व सिनेमा जगत के मिमिक्री कलाकारों ने आयोजन को यादगार बना दिया। वहीं इस माध्यम से कई जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत कर सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए संदेश दिया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय व सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने किया। विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना स्वागत के साथ कार्यक्रम का शानदार आगाज किया। वहीं छात्रों ने प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी। नन्हे बच्चों ने मेरे पापा मेरे पापा, बम्ब बम्ब बोले व बूंद-बूंद मिलके बने लहर गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

विभिन्न विद्यालय के बच्चों व क्षेत्रीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव के मंच से सिसवा की बेटी सांची अग्रवाल को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से पुरस्कार पाने पर यहां सम्मानित किया गया। शाम पांच बजे सिनेमा जगत के अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट का अभिनय करने वाले मिमिक्री कलाकार श्रीकांत पडवाल ने भी अपने हास्य परिहास और व्यंग से दर्शकों को लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को आयोजक मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एंकर अमर सक्सेना व मिस कानपुर रह चुकी कनक शर्मा ने किया। इस दौरान एडवोकेट मनोज केसरी, संजय जायसवाल, दीपक मद्धेशिया, एनबी पाल, शुभ्रा सिंह जायसवाल, रोशनी केसरी, विवेक चौरसिया, रौशन मद्धेशिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed