{"_id":"672003aa569c2fc18f0ecb08","slug":"grandfather-and-grandson-died-after-being-hit-by-a-truck-three-serious-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134557-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से दादा-पाेते की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से दादा-पाेते की मौत, तीन गंभीर
Tue, 29 Oct 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/निचलौल। क्षेत्र के निचलौल-सिंदुरिया मार्ग स्थित बरोहिया और जगदौर गांव के बीच में रविवार रात को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट की चपेट में आने से कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
लोगों की मदद से सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में इलाज के दौरान मासूम पोते और दादा की मौत हो गई। जबकि, दो बहुएं और एक पोती गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद से ट्रक चालक ने मौके से वाहन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन जब कामयाब नहीं हुआ तो वह वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, निचौली थाना क्षेत्र के कपियां निवासी रमेश पटेल उर्फ महंथ (50) कार से बहू प्रियंका पटेल (32) अंजू पटेल (24) और पोते शिवांश पटेल (2) पोती शानवी पटेल (6) के अलावा दो अन्य को लेकर सिसवा बाबू गांव बेटी के घर गए थे।
विज्ञापन
जहां पर सभी लोग भोजन करने के बाद देर रात को कार से ही घर लौट रहे थे। अभी कार सवार सभी लोग निचलौल-सिंदुरिया मार्ग स्थित बरोहिया और जगदौर गांव के बीच में पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को ठोकर मार दी।
इस दौरान कार चालक रमेश पटेल, प्रियंका, अंजू, शिवांश पटेल, शानवी पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की मदद से घायल प्रियंका, अंजू, शिवांश और शानवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया।
जहां पर डॉक्टरों ने घायल मासूम शिवांश को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल प्रियंका, अंजू और शानवी की हालत बिगड़ता देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रमेश पटेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर में भर्ती कराया, जहां पर रमेश की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रमेश पटेल की मौत हो गई।